MP Board 2026: कहां तक पहुंचा कॉपियों के मूल्यांकन का कार्य, कब जारी होंगे कक्षा 10वीं-12वीं के नतीजे? जानें अपडेट

MP Board Result 2026: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की बोर्ड परीक्षाओं में पास होने के लिए प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33 प्रतिशत नंबर लाने अनिवार्य है।
mpbse result

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) की कक्षा 10वीं और 12वीं की उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य अंतिम चरण में पहुंच गया है। अबतक 80 प्रतिशत से ज्यादा कॉपियां जांची जा चुकी है। मूल्यांकन का चौथा व अंतिम चरण 23 मार्च 2026 से शुरू हो चुका है। इस बार बोर्ड परीक्षार्थियों की 90 लाख उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए प्रदेश भर में 18,000 से अधिक शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई।

बोर्ड का लक्ष्य है कि मार्च के अंत तक कॉपियों का मूल्यांकन पूरा हो जाए और अप्रैल के पहले हफ्ते में डेटा को ऑनलाइन पोर्टल पर फीड कर दिया जाए । ​हालांकि बोर्ड ने अभी तक किसी सटीक तारीख की आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन मूल्यांकन की गति को देखते हुए कयास लगाए जा रहे हैं कि नतीजे अप्रैल के दूसरे या तीसरे सप्ताह (15-25 अप्रैल के बीच) में जारी किए जा सकते हैं। वहीं बोर्ड की द्वितीय परीक्षा 7 से 25 मई 2026 के बीच आयोजित की जानी है, ऐसे में इस बार नतीजे जल्द जारी होने की उम्मीद है। पिछले साल यानी 2025 में बोर्ड ने 6 मई 2026 को नतीजे घोषित किए थे।

10 फरवरी से 7 मार्च में हुई थी 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षाएं

एमपी बोर्ड की कक्षा 10वीं की परीक्षा 13 फरवरी से शुरू हुई थी और आखिरी पेपर 6 मार्च को था। वहीं 12वीं की बोर्ड परीक्षा 10 फरवरी से शुरू हुई थी जो 7 मार्च 2026 तक चली। इस वर्ष प्रदेश में लगभग 16 लाख विद्यार्थियों ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं दी है।

MP Board 10th-12th Exam: कैसे चेक कर सकेंगे नतीजे

जब मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की ओर से रिजल्ट जारी किया जाएगा तो परीक्षार्थी अपना रोल नंबर दर्ज कर आधिकारिक वेबसाइट्स mpbse.nic.in या mpresults.nic.in या mpbse.mponline.gov.in पर जाकर नतीजे देख सकेंगे। इसके अलावा एसएमएस (SMS) सुविधा और मोबाइल ऐप के जरिए भी रिजल्ट प्राप्त किया जा सकेगा।

पास होने के लिए 33 मार्क्स जरूरी

एमपी बोर्ड में कक्षा 10वीं में छात्रों को पास होने के लिए प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33 प्रतिशत नंबर लाने अनिवार्य है। अगर एक या दो सब्जेक्ट में न्यूनतम पास प्रतिशत से कम अंक आते हैं, तो विद्यार्थी फेल माना जाएगा। जो छात्र एक या दो विषयों में अनुत्तीर्ण होंगे, उनके लिए मई महीने में होने वाली द्वितीय परीक्षाएं में शामिल होने का अवसर मिलेगा।

MP Board Result 2026: कैसे कर सकेंगे रिजल्ट चेक

  • सबसे पहले mpbse.nic.in या mpresults.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर MPBSE MP Board 10th 12th Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रोल नंबर व डेट ऑफ बर्थ दर्ज करें।
  • रिजल्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे सेव कर लें।

MP Board : मार्कशीट पर होगी ये जानकारी

  • छात्र का नाम
  • माता-पिता का नाम
  • रोल नंबर
  • जन्मतिथि
  • स्कूल का नाम
  • स्कूल कोड
  • कुल प्राप्तांक
  • कुल अंक
  • रिजल्ट का स्टेटस (पास/फेल/कंपार्टमेंट)
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews