MP : शनिवार को होगा मंत्रिमंडल का विस्तार, गौरीशंकर बिसेन, राजेंद्र शुक्ल कैबिनेट और राहुल लोधी के राज्य मंत्री की शपथ लेने की खबर

MP : शनिवार को होगा मंत्रिमंडल का विस्तार,  गौरीशंकर बिसेन, राजेंद्र शुक्ल कैबिनेट और राहुल लोधी के राज्य मंत्री की शपथ लेने की खबर

Madhya Pradesh cabinet expansion : मध्य प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार तय हो गया है, शनिवार सुबह करीबन 8.30 बजे राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह होगा, जिसमें 3 नए मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने मंत्रियों के नाम को हरी झंडी दे दी है। बालाघाट विधायक गौरीशंकर बिसेन, रीवा विधायक राजेंद्र शुक्ला के केबिनेट और खरगापुर विधायक राहुल सिंह लोधी के राज्य मंत्री पद की शपथ ले सकते है।

पिछले तीन से था संशय बरकरार 

आपको बता दें कि 35 मंत्रियों वाली मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मंत्रीपरिषद में अभी चार पद खाली हैं। इन्हीं पदों को भरा जाना है। पिछले लगातार तीन दिनों से मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चर्चा बनी हुई थी, शुक्रवार देर शाम जबलपुर से लौटने के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान राज्यपाल मंगू  भाई पटेल से मिलने राजभवन पहुंचे, वही केन्द्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर भी शुक्रवार को वापस ग्वालियर लौटने वाले थे लेकिन अचानक उनके कार्यक्रम में बदलाव किया गया,अब वह शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के बाद शनिवार को वापस ग्वालियर लौटेगे।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews