
Bhopal News : मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता संगीता शर्मा ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखा। जिसमें उन्होंने बांधवगढ़ के जंगलों में हुई 10 हाथियों की मौत पर गहरी चिंता जताई। साथ ही राज्य सरकार से तस्करों के खिलाफ सख्त कदम उठाने की मांग की है।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता ने अपने पत्र में आरोप लगाया कि प्रारंभिक रिपोर्ट में भले ही इन मौतों का कारण कोदो बताया गया हो, लेकिन इसके पीछे सरकार और वन विभाग को मामले से भटकाने की कोशिश की है।
रिपोर्ट में जानबूझकर की देरी: प्रवक्ता
पत्र में लिखा कि इतनी बड़ी संख्या में हाथियों के मारे जाने के पीछे मुख्य कारणों को दरकिनार कर उन लोगों को बचाने की कोशिश में रिपोर्ट में जानबूझकर देरी की गई, यह अब चिंताजनक और बड़ा सवाल बन चुका है। उन्होंने आरोप लगाया कि या तो सरकार दोषियों को बचाने का प्रयास कर रही है या फिर वन विभाग भ्रष्टाचार से लाचार है। जब हाथियों की मौतें हो रही थीं, तब मुख्यमंत्री और पूरा प्रशासन जश्न मनाने में व्यस्त था।
प्रधानमंत्री कार्यालय ने भी मांगी हाथियों की मौत पर रिपोर्ट
आखिरकार मुख्यमंत्री को किस बात का डर है, जिस कारण वह मौत की असली वजह को सार्वजनिक नहीं कर रहे हैं। प्रवक्ता ने आगे लिया कि प्रधानमंत्री कार्यालय ने भी हाथियों की मौत पर रिपोर्ट मांगी है। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता ने बताया कि पिछले 3 वर्षों में बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान में 93 बाघों की मौत हो चुकी है, लेकिन सरकार ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया।

कार्रवाई की मांग
इससे पहले नामीबिया से आए चीतों की मौत, फिर बाघों की मौत, सिवनी में 54 गोवंश के कटे हुए शव मिले। यह बहुत गंभीर चिंता का विषय है। इसलिए उन्होंने मुख्यमंत्री को पत्र के माध्यम से यह आग्रह किया है कि मामले में कठोर और ठोस कदम उठाए।
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

