MP Weather: 3 दिन ऐसा ही रहेगा मौसम, आज 14 जिलों में मेघगर्जन-बिजली और भारी बारिश, रीवा-बालाघाट में ऑरेंज अलर्ट

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में आज रीवा-बालाघाट समेत 14 जिलों में भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। फिलहाल 21 अगस्त तक प्रदेश में बादलों की आवाजाही के साथ बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है।
weather update

मध्य प्रदेश में मानसून सक्रिय है, जिसका सबसे ज्यादा असर पूर्वी मध्य प्रदेश में देखने को मिल रहा है। मंगलवार को रीवा, बालाघाट अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन इलाकों में अगले 24 घंटे के दौरान 4 से 8 इंच तक बारिश होने की संभावना है।

इसके अलावा अन्य 42 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान बिजली गिरने के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं। फिलहाल 21-22 अगस्त कर मौसम का मिजाज यूही बना रहने वाला है। इधर, जबलपुर बरगी डैम में लगातार जलस्तर बढ़ रहा है, कभी भी गेट खोले जा सकते हैं। प्रशासन ने आम नागरिकों और पर्यटकों से  नर्मदा नदी के घाटों और तटीय क्षेत्रों से दूरी बनाकर रखने की अपील की है ।

मौसम विभाग के मुताबिक, मानसून के अलावा वर्तमान में एक साथ कई मौसम प्रणालियां सक्रिय हैं। इनमें चक्रवाती परिसंचरण, मानसून ट्रफ और कम दबाव का क्षेत्र शामिल है, जिसके प्रभाव से 21-22 अगस्त तक पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सों में बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है। उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी में बना अवदाब अगले 24 घंटे में उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने की संभावना है।

मंगलवार को इन जिलों में ऑरेंज-येलो अलर्ट

  • भारी बारिश: रीवा, बालाघाट (ऑरेंज अलर्ट) टीकमगढ़, छतरपुर, सागर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, नरसिंहपुर, सिवनी, मंडला, कटनी, शहडोल, सीधी और सिंगरौली (येलो अलर्ट)
  • हल्की से मध्यम बारिश: भोपाल, विदिशा, रायसेन, सिहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगौन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, मऊगंज, सतना, अनुपपुर, उमरिया, डिंडोरी, जबलपुर, पन्ना, दमोह, निवाड़ी, मैहर।

मध्य प्रदेश में अब भी 11% कम बारिश हुई

  • मध्य प्रदेश में 1 जून से 17 अगस्त 2026 के बीच सामान्य से करीब 11 प्रतिशत कम बारिश रिकॉर्ड की गई है।
  • प्रदेश में अब तक करीब 21.4 इंच ( 544.4 मिलीमीटर) बारिश हुई है जबकी 24.4 इंच (618.8 मिलीमीटर) बारिश होनी चाहिए थी। इस हिसाब से 3 इंच पानी कम गिरा है।
  • पूर्वी मध्य प्रदेश औसत से 15% और पश्चिमी मध्य प्रदेश औसत से 7% कम पानी गिरा है। जबलपुर, रीवा, सागर और शहडोल संभाग की स्थिति बेहद चिंताजनक बनी हुई है।
  • 40 जिलों में अब भी सामान्य से कम बारिश हुई है, सिर्फ प्रदेश के अनूपपुर, शहडोल, सीधी, सिंगरौली, उमरिया, बड़वानी, भिंड, भोपाल, बुरहानपुर, देवास, ग्वालियर, खंडवा, खरगोन, राजगढ़ और गुना जिलों में ही सामान्य से अधिक पानी गिरा है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews