MP: सालों बाद 4 दिन पहले भोपाल पहुंचा मानसून, इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

weather

भोपाल।

मध्यप्रदेश (madhypradesh) में दक्षिण-पश्चिम मानसून (monsoon) ने मंगलवार को इंदौर-होशंगाबाद के बाद भोपाल में एंट्री की। सात साल के बाद ऐसा पहली बार हुआ है जब मानसून तय समय से 4 दिन पहले भोपाल संभाग के सीहोर रायसेन जिले में भी पहुंचा। पिछले चौबीस घंटो में प्रदेश के कई जिलों में झमाझम बारिश हुई। मौसम विभाग (weather department) ने अगले चौबीस घंटों में कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

मौसम विभाग का कहना है कि कोई वेदर सिस्टम नहीं बनने के कारण फिलहाल तीन दिन तक अच्छी बरसात होने की संभावना कम है। हालांकि प्रदेश में अगले 8 दिनों तक लगातार बारिश का दौर जारी रहेगा। लेकिन 19 जून को बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाव का क्षेत्र बनने जा रहा है,जिसके बाद 20 जून से बारिश तेजी से होगी। इस बार मध्यप्रदेश में सामान्य से 96 या 104 फ़ीसदी ज्यादा बारिश होने की संभावना है। जून से सितंबर तक सामान्य यानी बारिश के कोटे से 9 फ़ीसदी कम या ज्यादा बारिश हो सकती है। इसका आकलन जून के बाद ही किया जाएगा।

मौसम विभाग का कहना है कि जून में अब तक 75.7 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है। जून महीने में मध्य प्रदेश के 38 से ज्यादा जिलों में बारिश दर्ज हुई है। भोपाल सिटी 7.6 मिली मीटर, सीधी 10.8 मिली मीटर, रायसेन 8.6 मिली मीटर,भोपाल 3.4 मिली मीटर, होशंगाबाद 5.6 मिली मीटर, इंदौर 1.9 मिली मीटर, रतलाम 19 मिली मीटर बारिश दर्ज हुई है।

Rain DT 17.06.2020
(Past 24 hours)
Bhopal city 7.6
Sidhi 10.8
Raisen 8.6
Bhopal 3.4
Hoshangabad 5.6
Indore 1.9
Shajapur trace
Ratlam 19.0
Khandwa 4.0
Dhar 13.5
Malanjkhand 33.6
Seoni 33.4mm

एमपी के इन जिलों में भारी बारिश

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews