MP News: लापरवाही पर पंचायत सचिव समेत 7 सस्पेंड, 2 बर्खास्त, 6 का वेतन काटा, 5 लाइसेंस सस्पेंड, अन्य पर भी कार्रवाई

CG suspend notice

MP Suspend And Notice News : आगामी चुनावों से पहले मध्य प्रदेश में सरकारी कार्यों और योजनाओं में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों पर तबाड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में अब भोपाल और डिंडौरी में 4 पुलिसकर्मियों,शिवपुरी में पंचायत सचिव, देवास में 2 कर्मचारी को निलंबित कर दिया गया है।वही सागर महापौर संगीता तिवारी ने जल प्रदाय विभाग के उपयंत्री राजसिंह राजपूत को कार्य में लापरवाही बरतने के कारण तत्काल निलंबित करने निगमायुक्त को पत्र लिखा है।

5 लाइसेंस निलंबित

ग्वालियर कलेक्टर और जिला दण्डाधिकारी अक्षय कुमार सिंह ने रेत माफिया के खिलाफ कार्रवाई के दौरान जब्त की गईं रायफल से संबंधित दो व्यक्तियों के शस्त्र लाइसेंस सहित जिले के पांच शस्त्र लाइसेंसधारियों के लाइसेंस निलंबित कर दिए हैं। कलेक्टर ने एसडीएम डबरा के प्रतिवेदन के आधार पर ग्राम गड़रौली पुलिस थाना क्षेत्र बेहट के निवासी नरेन्द्र सिंह पुत्र बदन सिंह और राजबहादुर सिंह पुत्र केदार सिंह के शस्त्र लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के आदेश जारी किए हैं। उन्होंने अलग-अलग आदेश जारी कर पांच शस्त्र लाइसेंस निलंबित करने के साथ-साथ शस्त्रों को संबंधित पुलिस थाना में जमा कराने के निर्देश भी जारी किए हैं।

4 पुलिसकर्मी निलंबित, लाइन अटैच

  1. भोपाल के समीप बैरागढ़ क्षेत्र में बदमाशाें द्वारा एक पान की दुकान में ताेड़फाेड़ करने के मामले में बड़ी कार्रवाई की गई है। मामला पुलिस कमिश्नर मकरंद देऊस्कर के पास पहुंचने के बाद डीसीपी ने दाे हवलदाराें जाेन-चार विजय खत्री ने हवलदार गाेविंद मिश्रा और फिराेज काे निलंबित काे निलंबित कर दिया है। वही इस पूरी मारपीट में शामिल एएसआइ भगवत धुर्वे की घटना में भूमिका की जांच की जा रही है।
  2. डिंडौरी में दंपती की हत्या के संदिग्ध युवक द्वारा पुलिस की गिरफ्त से भागकर आत्महत्या करने के मामले में भी एसपी ने कार्रवाई की है। एसपी ने शुक्रवार को कोतवाली थाना के दो एएसआइ बालमुकुंद चौरसिया और राजेश यादव को निलंबित कर लाइन अटैच कर दिया है।

पंचायत सचिव पर भी गिरी गाज

शिवपुरी के करैरा जनपद की ग्राम पंचायत उड़वाहा के सचिव श्यामलाल छीपा को वित्तीय अनियमितता व कार्य में लापरवाही के चलते सीईओ ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।निलंबन अवधि में सचिव का मुख्यालय जनपद पंचायत मुख्यालय करैरा रखा गया है। वहीं उनके स्थान पर ग्राम पंचायत पारागढ़ के सचिव अरविंद शर्मा को आगामी आदेश तक उड़वाहा के सचिव पद का अतिरक्ति प्रभार सौंपा गया है।

2 निलंबित, 2 बर्खास्त, 1 को नोटिस, 6 का वेतन काटा

  1. देवास कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने बागली विकासखण्ड में चल रहे लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, ग्रामीण विकास और जिला योजना के निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक में जल जीवन मिशन के कार्यों में एमपीईबी द्वारा परमिशन की देरी के कारण तत्कालीन डिविजनल इंजीनियर बीएम गुप्ता और पीएचई के मैकेनिकल अनुभाग की सहायक यंत्री करिश्मा श्रीवास्तव पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए है।
  2. प्रगतिरत कार्यों की पर्याप्त जानकारी नहीं होने के कारण बीआरसी बागली हीरालाल बर्मन का एक माह का वेतन काटने के निर्देश दिए गए।
  3. महिला बाल विकास की आंगनवाड़ी के निर्माण कार्यों में लापरवाही और अपूर्ण जानकारी के चलते महिला बाल विकास अधिकारी अनिता तिवारी और आंगनवाड़ी के शाखा प्रभारी ग्रामीण विकास अवधेश कन्नौजिया का एक-एक माह का वेतन काटने के निर्देश दिए गए।
  4. सचिव शादीपुरा सागरमल पाटीदार और सचिव पिपलियालोहार श्रवण गोयल को निलंबित करने और सचिव ग्राम पंचायत सेवनिया खुर्द और रोजगार सहायक बिसाली का एक माह का वेतन काटने के निर्देश दिए है।
  5. योजनाओं में लापरवाही के लिए रोजगार सहायक अमलाताज ललित शर्मा और रोजगार सहायक लिंबोडा ईश्वर पाटीदार की सेवा समाप्ति की कार्रवाई शुरू करने के निर्देश दिए गए।
  6. उपयंत्री सुनील का 5 माह का वेतन काटने के निर्देश दिए गए।
  7. मनरेगा में अत्यधिक अपूर्ण कपिलधारा कूप के कार्यों के लिए तत्कालीन एपीओ धीरज कानूनगो को भी कारण बताओ सूचना पत्र देने के निर्देश दिए गए।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews