MP News : विधानसभा चुनाव से पहले BJP में नियुक्तियां, सोशल मीडिया विभाग ने लोकसभा संयोजकों की घोषणा की

MP News : विधानसभा चुनाव से पहले BJP में नियुक्तियां, सोशल मीडिया विभाग ने लोकसभा संयोजकों की घोषणा की

MP News : मप्र विधानसभा चुनाव 2023 की तैयारी में जुटी भाजपा ने अपने सभी संगठनों को मजबूत करना तेज कर दिया है इतना ही नहीं भाजपा अभी से लोकसभा चुनाव 2024 की तरफ भी रुख कर रही है, पार्टी ने इसी दिशा में कदम बढ़ाते हुए सोशल मीडिया टीम को ताकतवर बनाने के उद्देश्य से 9 लोकसभा संयोजकों की नियुक्ति की है।

इन नेताओं को BJP ने बनाया लोकसभा संयोजक 

सोशल मीडिया विभाग के प्रदेश संयोजक अभिषेक शर्मा ने अपने ट्विटर पर नियुक्ति आदेश शेयर किये हैं, जिन लोगों की जिम्मेदारी दी गई है उनमें संजय गोमसे को बालाघाट लोकसभा का संयोजक बनाया गया है इसी तरह मनोज दुबे को विदिशा, प्रतीक शुक्ला को भोपाल, तनुज कश्यप को उज्जैन, सुरेन्द्र चौबे को टीकमगढ़, अर्पित कट्कानी को रतलाम, सौरव नायक को सतना, सुयश राठौर को मंदसौर और अशोक मिश्रा को रीवा लोकसभा का संयोजक नियिक्त किया गया है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews