MP News :बीजेपी ने जीतू पटवारी को कहा ‘हारू पटवारी’, आशीष अग्रवाल ने कहा ‘तुरंत इस्तीफा देना चाहिए’

बीजेपी प्रदेश मीडिया प्रभारी ने कहा है कि जब नेतृत्व नाकारा होगा तो परिणाम भी निराशाजनक होंगे। उन्होंने जीतू पटवारी को 'हारू पटवारी' बताते हुए कहा कि उन्हें न सिर्फ नैतिकता बल्कि योग्यता के आधार पर पहले ही कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष का पद छोड़ देना चाहिए था। 
Ashish Agarwal

MP News : मध्य प्रदेश में कांग्रेस की करारी हार के बाद एक तरफ़ जहां पार्टी के अंदर बग़ावत शुरु हो गई है..वहीं बीजेपी भी लगातार उसे घेर रही है। हाल ही में वरिष्ठ कांग्रेस नेता अजय सिंह ने इस हार के लिए पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, दिग्विजय सिंह और प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी को भी ज़िम्मेदार ठहराते हुए उनके कार्यकाल की समीक्षा की माँग की थी। इस बीच अब बीजेपी भी कह रही है कि जीतू पटवारी को इस्तीफ़ा दे देना चाहिए।

आशीष अग्रवाल ने कसा तंज़ 

बीजेपी प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने कहा है कि जब नेतृत्व ‘नाकारा’ होगा तो परिणाम भी ‘निराशाजनक’ होंगे। उन्होंने जीतू पटवारी को ‘हारू पटवारी’ बताते हुए कहा कि उन्हें न सिर्फ नैतिकता बल्कि योग्यता के आधार पर पहले ही कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष का पद छोड़ देना चाहिए था। उन्होंने कहा कि ‘जीतू पटवरी को तत्काल अपना इस्तीफ़ा सौंप देना चाहिए। ये वही हारू पटवारी है जिनके अध्यक्षीय कार्यकाल में कांग्रेस ने पराजय का नया रिकॉर्ड बनाते हुए सभी 29 सीटें हराई है।’

इस्तीफे की मांग 

आशीष अग्रवाल ने कहा कि ‘कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष के गृहक्षेत्र से उनका प्रत्याशी भाग जाता है और उनका डमी प्रत्याशी तैयार नहीं होता और ये नोटा पर वोट माँगते हैं। ये नेहरू जी की कांग्रेस की इससे ज़्यादा दुर्गति और क्या करेंगे। इनको महिला और दलितों में रस और चाशनी नज़र आती है। ऐसे नाकारा नेतृत्व से कांग्रेस को तुरंत मुँह मोड़ लेना चाहिए और एक नए अध्यक्ष। की तलाश करनी चाहिए। क्योंकि जब नेतृत्व इतना नाकारा होगा तो परिणाम भी इतने ही निराशाजनक होंगे।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews