MP News : मध्य प्रदेश सरकार के विमान खरीदने के फैसले पर बीजेपी-कांग्रेस आमने सामने, जीतू पटवारी ने कहा ‘सरकार नहीं, ये सर्कस है’

कांग्रेस ने कहा है कि नाक तक क़र्ज़ में डूबी मध्यप्रदेश सरकार 234 करोड़ रूपये का नया विमान ख़रीदेगी और जनता के पैसों की लूट का नया कीर्तिमान रचेगी। वहीं बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने जवाब देते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकारों के मुख्यमंत्री क्या विमान से सफ़र नहीं करते है। मुद्दाविहीन कांग्रेस की हर विषय पर घृणित राजनीति करती है।
bjp congress

bjp congress

MP News : मध्य प्रदेश सरकार 233 करोड़ की लागत का विमान ख़रीदने जा रही है। बुधवार को मोहन कैबिनेट की बैठक में ये फ़ैसला लिया गया। बता दें कि 2021 में कोविडकाल में दवाएं ले जाते हुए सरकार का सी-90 प्लेन ग्वालियर एयरपोर्ट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था और उसके बाद से सरकार के पास अपना कोई विमान नहीं है। लेकिन अब इस बात को लेकर बीजेपी-कांग्रेस आमने सामने हैं। एक तरफ जीतू पटवारी ने कहा है कि ‘सरकार के पास नया विमान खरीदकर ऐश करने के लिये बजट ही बजट है। सरकार नहीं, ये सर्कस है।’ वहीं बीजेपी नेता नरेंद्र सलूजा ने इसका जवाब देते हुए कहा है कि मुद्दाविहीन कांग्रेस की हर विषय पर घृणित राजनीति करती है।

कांग्रेस ने जड़े आरोप

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी ने एक्स पर लिखा है कि ‘ग़ज़ब ! नाक तक क़र्ज़ में डूबी मध्यप्रदेश सरकार 234 करोड़ रूपये का नया विमान ख़रीदेगी और जनता के पैसों की लूट का नया कीर्तिमान रचेगी। मोहन यादव जी, किसानों की कर्जमाफी “0” बजट। किसानों को एमएसपी  “0” बजट। धान पर बोनस “0” बजट। भावान्तर योजना “0” बजट। छात्राओं को मुफ्त शिक्षा “0” बजट। लाड़ली बहनों को मकान “0” बजट। आदिवासियों से किये वादे “0” बजट। नये इंस्टीट्यूट के निर्माण “0” बजट। नये एक्सप्रेस वे “0” बजट। किसानों को पेंशन का वादा “0” बजट। नये रोज़गार सृजन “0” बजट लेकिन, इस पर्ची सरकार के पास नया विमान खरीदकर ऐश करने के लिये बजट ही बजट है। सरकार नहीं, ये सर्कस है।’

बीजेपी ने दिया जवाब

वहीं बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने जवाब में कहा कि ‘झूठी कांग्रेस…अभी तक का सबसे बड़ा 3.65 लाख करोड़ का बजट मोहन यादव जी की सरकार का..6 एक्प्रेस वे के लिये करोड़ों रुपये की राशि। कोई भी योजना बंद नहीं। लाड़ली बहना , लाड़ली लक्ष्मी , 450 में बहनों को गैस सिलेंडर , सस्ती बिजली , मुख्यमंत्री सीखो- कमाओ योजना , किसानों को 0% पर ऋण सभी योजनाए चालू। सोनिया गांधी , राहुल गांधी , प्रियंका गांधी क्या सायकल से देश भर में भ्रमण करते है ? मध्यप्रदेश के आपके एक नेता तो ज़मीन पर चलना ही पसंद नहीं करते है ? वो तो एक शहर में भी दो स्थानों पर हवाई मार्ग से ही जाते है। कांग्रेस की सरकारों के मुख्यमंत्री क्या विमान से सफ़र नहीं करते है ? एमपी की कांग्रेस की सरकारों के समय के मुख्यमंत्री क्या विमान का उपयोग नहीं करते थे ? कांग्रेस के नेताओ का विपक्ष में भी हवाई प्रेम हम रोज़ देखते है। फ़िज़ूल की राजनीति , मुद्दाविहीन कांग्रेस की हर विषय पर घृणित राजनीति। जीतू पटवारी की हवा-हवाई कांग्रेस इसीलिये आज ये दुर्गति हुई है।’

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews