
Shivraj-Kamal Nath’s series of questions continues : सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मध्य प्रदेश में विकास के लिए कई नवाचार किए जा रहे हैं और विकास यात्रा के दौरान भी जनता के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन के प्रयास जारी है। इसी के साथ उन्होने कमलनाथ से आज का सवाल करते हुए पूछा कि उन्होने जैविक खेती के लिए किए गए अपने वादे को लेकर क्या किया ? वहीं कमलनाथ ने उन्हें युवाओं के रोजगार के सवाल पर घेरा है।
शिवराज का सवाल
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश कई नवाचार कर रहा है। इंदौर नगर निगम ने नवाचार करते हुए कल ग्रीन बॉण्ड जारी किया है। उन्होने कहा कि अन्य शहरों के लिए भी ऐसे बॉण्ड जारी करके हम विकास के लिए भी धन जुटा सकते हैं और ग्रीन एनर्जी का उत्पादन करके पर्यावरण को भी सुरक्षित कर सकते हैं। इसी के साथ उन्होने कहा कि बीजेपी सरकार की विकास यात्रा जनता की सेवा करने का एक और प्रयास है। उन्होने कहा कि ‘हमारी विकास यात्राएँ निरंतर जारी हैं। यह केवल कर्मकाण्ड नहीं जनता की जिंदगी बदलने का महा अभियान है। इसमें सिर्फ सभाएँ नहीं, लोकार्पण-शिलान्यास के साथ ही विभिन्न हितग्राही मूलक योजना में जोड़े गए नए नामों को स्वीकृति पत्र भी वितरित किए जा रहे हैं। छूटे हुए नाम जोड़े जा रहे हैं। विकास यात्रा में अनेक नवाचार हो रहे हैं। सीधी जिले में प्रत्येक गाँव में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 9 लोगों को ग्राम रत्न से सम्मानित किया जा रहा है। ऐरा प्रथा के उन्मूलन के लिए संकल्प दिलाया जा रहा है। मोटे अनाज के संग्रहण तथा उत्पादन बढ़ाने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। नरसिंहपुर जिले में एनीमिया मुक्त नरसिंहपुर का अभियान चलाया जा रहा है।’
‘जाति प्रणाम पत्रों का वितरण किया जा रहा है ताकि बच्चों को भटकना न पड़े। भू-अभिलेख शुद्धिकरण का अभियान भी चलाया जा रहा है। आधार कार्ड तथा आयुष्मान कार्ड के शिविर लगाए जा रहे हैं। कटनी जिले में फाइलेरिया के उन्मूलन के लिए अभियान चलाया जा रहा है। दवा का सेवन करने की शपथ दिलाई जा रही है। भोपाल जिले में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। कई जगहों पर सफाईकर्मियों का सम्मान किया जा रहा है। देवास जिले में विकास की दीवार बनाई गई है।’ इसी के साथ सवाल पूछने के क्रम में उन्होने कमलनाथ से पूछा कि ‘कांग्रेस ने वोट लेने के लिए अनेकों वादे किए पर उन्हें पूरा करने के लिए कोई कदम नहीं उठाया। कांग्रेस ने अपने वचन पत्र में कहा था कि जैविक खेती के प्रशिक्षण, प्रमाणित बीज एवं विपणन हेतु विशेष पैकेज दिया जाएगा। विशेष पैकेज देना तो दूर वह जैविक खेती को ही भूल गए।’
कमलनाथ ने रोजगार के मुद्दे पर घेरा
वहीं कमलनाथ ने रामायण की चौपाई लिखते हुए कहा कि ‘श्रीरामचरितमानस में भगवान श्रीलक्ष्मण को समझाते हुए मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम ने कहा- जासु राज प्रिय प्रजा दुखारी। सो नृपु अवसि नरक अधिकारी।। शिवराज जी, समझदार को इशारा काफी होता है। मध्यप्रदेश में किसान दुखी हैं, मध्यप्रदेश में जवान दुखी हैं, मध्यप्रदेश में नौजवान दुखी हैं, मध्यप्रदेश में माताएं-बहनें दुखी हैं, मध्यप्रदेश में दलित और आदिवासी दुखी हैं। उनके दुख का कारण आपका झूठ है। आपने उनसे झूठा वादा किया था: हम 50 लाख युवाओं को रोजगार के लिए तैयार करेंगे। कहां है वह तैयारी और कहां है वह रोजगार। जवाब दीजिए शिवराज जी।’ उन्होने प्रदेश में युवाओं के लिए रोजगार का मुद्दा उठाया और कहा कि बीजेपी झूठा वादा करके सत्ता में आई और आज भी प्रदेश में लाखों नौजवान रोजगार के लिए भटक रहे हैं।
कांग्रेस ने वोट लेने के लिए अनेकों वादे किए पर उन्हें पूरा करने के लिए कोई कदम नहीं उठाया।
कांग्रेस ने अपने वचन पत्र में कहा था कि जैविक खेती के प्रशिक्षण, प्रमाणित बीज एवं विपणन हेतु विशेष पैकेज दिया जाएगा। विशेष पैकेज देना तो दूर वह जैविक खेती को ही भूल गए। pic.twitter.com/WnVTOVgycf
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) February 11, 2023
उनके दुख का कारण आपका झूठ है। आपने उनसे झूठा वादा किया था: हम 50 लाख युवाओं को रोजगार के लिए तैयार करेंगे। कहां है वह तैयारी और कहां है वह रोजगार। जवाब दीजिए शिवराज जी।
— Kamal Nath (@OfficeOfKNath) February 11, 2023
पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

