जीतू पटवारी ने किसानों के मुद्दे पर शिवराज सिंह चौहान को घेरा, कहा ‘मध्य प्रदेश के बाद अब देश के किसानों से भी झूठ बोलेंगे’

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि शिवराज जी मध्य प्रदेश से चले गए और उनके साथ बीजेपी के वादे भी चले गए। लेकिन अब केंद्रीय कृषि मंत्री बनने के बाद वो देश के किसानों से भी एसएसपी सहित अन्य बातों को लेकर झूठ कहेंगे तो यह अन्न उपजाने वालों के साथ आपराधिक अन्याय होगा।
Indore Water Contamination

Jitu Patwari

MP News : कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी ने पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान पर एक बार फिर किसानों के साथ वादाखिलाफी का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री रहते हुए शिवराज ने मध्य प्रदेश के किसानों से गेहूं और धान के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य का वादा किया था, लेकिन उनके प्रदेश से जाने के साथ ही वो वादे भी चले गए। अब एक बार फिर वो देश के किसानों से भी झूठ बोल रहे हैं।

किसानों के मुद्दे पर राहुल-शिवराज आमने सामने

बता दें कि सोमवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान उस समय आमने सामने आ गए राहुल ने किसानों को एसएसपी नहीं देने का मुद्दा उठाया, साथ ही कर्ज़ माफी और किसानों के अन्य मुद्दों पर मोदी सरकार पर सवाल उठाए। इसके जवाब में शिवराज सिंह चौहान ने उनपर ग़लतबयानी का आरोप लगाते हुए कहा कि सारी ख़रीद एसएसपी पर की जा रही है और अगर ऐसा नहीं है तो राहुल सदन में सबूत प्रस्तुत करें। इस मुद्दे को लेकर शिवराज और विपक्ष में जमकर बहस हुई।

जीतू पटवारी ने लगाए आरोप

अब कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने इस मामले पर शिवराज सिंह चौहान को घेरा है। उन्होंने एक्स पर लिखा कि ‘कमाल है शिवराज सिंह चौहान जी! बतौर मुख्यमंत्री आपने ही मध्यप्रदेश के किसानों से वादा किया था कि गेहूं-धान के लिए क्रमशः ₹2700 और ₹3100 का न्यूनतम समर्थन मूल्य दिया जाएगा! चुनाव के बाद चली पर्ची में आप तो मप्र से चले गए, लेकिन आपके साथ बीजेपी के वादे भी चले गए! अब आप देश के किसानों से भी यदि ऐसे ही झूठ बोलेंगे, तो यह अन्न उपजाने वालों के साथ आपराधिक अन्याय होगा! कागजी आंकड़ों के भरोसे झूठे बयान बंद करें! पहले मप्र के सभी किसानों से किए वादों को पूरा करें!’ बता दें कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस लगातार बीजेपी सरकार पर किसानों के साथ छल करने का आरोप लगाते आए हैं। वो पहले भी कह चुके हैं कि भाजपा ने चुनावी घोषणा पत्र में लिखा था कि गेहूं का समर्थन मूल्य 2700 रुपये और धान का समर्थन मूल्य 3100 रुपये किया जायेगा लेकिन किसानों से किया ये वादा अभी तक पूरा नहीं हुआ। अब एक बार फिर उन्होंने इस मुद्दे पर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर आरोप लगाए हैं।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews