MP News : पुरानी पेंशन को लेकर कमलनाथ का बड़ा ऐलान, शिवराज सरकार पर लगाया आरोप

MP News : पुरानी पेंशन को लेकर कमलनाथ का बड़ा ऐलान, शिवराज सरकार पर लगाया आरोप

Old Pension Scheme : मध्य प्रदेश में ओल्ड पेंशन स्कीम (OPS) एक बड़ा मुद्दा बन चुका है और आने वाले चुनाव में ये एक अहम भूमिका निभाएगा, इससे इंकार नहीं किया जा सकता। कांग्रेस लगातार कह रही है कि अगर वो सत्ता में आते हैं तो पुरानी पेंशन स्कीम तुरंत लागू की जाएगी। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने एक बार फिर ये बात दोहराई है।

कमलनाथ ने किया वादा

राजस्थान, छत्तीसगढ़, पंजाब और झारखंड में पुरानी पेंशन योजना लागू होने के बाद देशभर में इसकी मांग तेज हो चुकी है। मध्य प्रदेश में भी अरसे से ये मांग उठ रही है। कांग्रेस ने बड़ा दांव खेलते हुए वादा कर दिया है कि सत्ता में आने पर इसे लागू करने का ऐलान कर दिया है। कमलनाथ पहले भी कई बार की मंचों से ये ऐलान कर चुके हैं और ट्वीट भी कर चुके हैं। अब एक बार फिर उन्होने वीडियो मैसेज जारी करते हुए कहा है कि एमपी में कांग्रेस की सरकार बनते ही पुरानी पेंशन योजना को दोबारा से लागू किया जाएगा।

प्रदेश में OPS लागू करने की मांग तेज

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और पीसीसी अध्यक्ष कमलनाथ ने ट्वीट करते हुए कहा है कि ‘मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार ने पुरानी पेशंन योजना बंद करके सरकारी कर्मचारियों से रिटायरमेंट के बाद जीवनयापन का हक छीन लिया। मध्य प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनते ही हम पुरानी पेंशन योजना लागू करेंगे और कर्मचारियों को सम्मान का जीवन देंगे।’ बता दें कि प्रदेश में की कर्मचारी संगठन पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं और अखिल भारतीय कर्मचारी संघ के आह्वान पर इस मुद्दे को लेकर दिल्ली में भी धरना दिया गया था।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews