MP News: युवाओं के लिए खुशखबरी,1 लाख सरकारी पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू, सीएम डॉ मोहन यादव बोले- किसी को न भटकने देंगे न अटकने देंगे

सीएम ने कहा हमारा लक्ष्य है कि मप्र का कोई भी बौद्धिक क्षमता वाला युवा बाहर जाकर भटके नहीं या फिर अटके नहीं हम सभी को मप्र में ही समाहित करना चाहते हैं।   
Dr Mohan Yadav

MP News : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव प्रदेश में रोजगार और उद्योग बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं, इसके लिए रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव का आयोजन किया जा रहा है, फरवरी में ग्लोबल इन्वेस्टर समिट आयोजित की जाएगी जिससे युवाओं के लिए अधिक से अधिक रोजगार का दर्जन हो सके, मुख्यमंत्री ने कहा है कि हमारी सरकार का उद्देश्य है कि हम ना किसी को भटकने देंगे और ना किसी को अटकने देंगे।

सीएम ने कहा कि हमें संकल्प पत्र में कहा था कि हम बड़े पैमाने पर रोजगार उपलब्ध कराएँगे इसी लिए हमारी सरकार ने 1 लाख से अधिक सरकारी पदों को भरने के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है विज्ञापन भी जारी कर दिए गए है कुछ पीएससी से कुछ कर्मचारी चयन मंडल से भर्ती होगी।

हम बौद्धिक क्षमता वाले सभी युवाओं को MP में ही समाहित करना चाहते हैं 

उन्होंने कहा कि करीब 2.5 लाख ऐसे रोजगार भी युवाओं को उपलब्ध होंगे जो रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव में निवेश के प्रस्ताव के माध्यम से निजी क्षेत्र में आये हैं,  उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि मप्र का कोई भी बौद्धिक क्षमता वाला युवा बाहर जाकर भटके नहीं या फिर अटके नहीं हम सभी को मप्र में ही समाहित करना चाहते हैं।

ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के लिए आमंत्रण देने सीएम जायेंगे विदेश 

सीएम ने कहा कि फरवरी में भोपाल में ग्लोबल इन्वेस्टर समिट होने वाली है,  मैं इसके लिए विदेशी  इन्वेस्टर को आमंत्रित करने के लिए जर्मनी और इंग्लैड जा रहा हूँ और भी कई देशों में जाने का प्लान है हम चाहते है कि मध्य प्रदेश आर्थिक रूप से सबसे सशक्त राज्य बने इसलिए इस तरह के आयोजन जरूरी है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews