MP News : नरोत्तम मिश्रा ने कहा ‘बख्शे नहीं जाएंगे अपराधी, PFI से जुड़ी आरोपी के खिलाफ जांच जारी’

MP News : नरोत्तम मिश्रा ने कहा ‘बख्शे नहीं जाएंगे अपराधी, PFI से जुड़ी आरोपी के खिलाफ जांच जारी’

Strict action will be taken against women related to PFI : गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि इंदौर में पकड़ी गई सोनू मंसूरी के प्रतिबंधित संगठन पीएफआई से संबंध होने कि जानकारी सामने आई है। इस मामले को गंभीरता से लिया गया है। उन्होने कहा कि हम ऐसी कार्रवाई करेंगे कि पीएफआई जैसे संगठन प्रदेश में कभी सिर नहीं उठा पाएंगे।

नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि ‘पूछताछ में सोनू मंसूरी ने खुद स्वीकार किया है कि वह प्रतिबंधित पीएफआई और पीस पार्टी के लिए काम करती है। इस मामले में प्रकरण दर्ज किया गया है। हमने इस मामले को गंभीरता से लिया है। इसके साथ और कौन कौन जुड़े है पता लगाया जा रहा है, पुलिस इस मामले की तह तक जाएगी।’

गृह मंत्री ने कहा कि प्रदेश कि शांति भंग करने वालों के खिलाफ हम पहले भी सख्त थे आज भी हैं। प्रतिबंधित संगठन पीएफआई हो या अन्य कोई संगठन, इसके साथ जो भी खड़ा होगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। शांति भंग करने का प्रयास करने वालो के खिलाफ ऐसी कार्रवाई की जाएगी कि वह नज़ीर बनेगी। बता दें कि इंदौर शहर में पठान फिल्म का विरोध करने के दौरान हुई घटनाओं में बजरंग दल के पदाधिकारियों को गिरफ्तार किया गया था। जब इन्हें कोर्ट मेंं पेश किया गया तो एक संदिग्ध महिला सोनू मंसूरी को पकड़ा गया। वो वीडियो बना रही थी और फोटो खींच रही थी। उसने पुलिस को बताया कि महिला अधिवक्ता नूरजहां खान के कहने पर उसने यह काम किया। यह वीडियो इस्लामिक पॉलिटिकल ऑर्गेनाइजेशन पीएफआई को भेजे जाने थे। अब इस मामले में जांच हो रही है और गृह मंत्री ने कहा है कि ऐसी आपराधिक गतिविधियों में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews