MP News : जूनियर नेशनल घुड़सवारी चैंपियनशिप में 200 उत्कृष्ट नस्ल के घोड़ों के साथ खेल कौशल दिखायेंगे 16 राज्यों के खिलाड़ी

MP News : जूनियर नेशनल घुड़सवारी चैंपियनशिप में 200 उत्कृष्ट नस्ल के घोड़ों के साथ खेल कौशल दिखायेंगे 16 राज्यों के खिलाड़ी

MP Sports News : प्रदेश की राजधानी भोपाल में 12 दिसंबर से 25 दिसंबर 2022 तक जूनियर नेशनल घुड़सवारी चैम्पियनशिप (Junior National horse riding Championship 2022) का आयोजन होगा, प्रतियोगिता में बेहतरीन घुड़सवारों के मुकाबले देखने को मिलेंगे। जूनियर नेशनल घुड़सवारी चैंपियनशिप में 16 राज्यों के घुड़सवार लगभग 200 उत्कृष्ट नस्ल के घोड़ों के साथ शामिल होंगे।

यूके से आएंगे दो ज्यूरी मेंबर

भोपाल स्थित मध्यप्रदेश राज्य घुड़सवारी अकादमी में जूनियर नेशनल घुड़सवारी चैम्पियनशिप (Junior National Equestrian Championship 2022) के मुकाबले होंगे, मध्य प्रदेश की खेल और युवा कल्याण मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया (MP Sports and Youth Welfare Minister Yashodhara Raje Scindia) ने खेल विभाग के अधिकारियों के साथ प्रतियोगिता के तैयारियों की समीक्षा की,  उन्होंने प्रतियोगिता में आने वाले घोड़ों के लिए तैयार हो रहे टेम्परेरी अस्तबल का निरीक्षण किया। चैंपियनशिप में घुड़सवारी फेडरेशन ऑफ इंडिया की तरफ से यूके से 2 ज्यूरी मेम्बर्स घुड़सवारी के मुकाबलों को जज करेंगे।

देश में केवल MP में होगा खुद का घुड़सवारी क्रॉस कन्ट्री ट्रेक

खेल मंत्री श्रीमती सिंधिया ने अधिकारियों को घोड़ों के अस्तबल के स्थान और प्रेक्टिस एरीना की जमीन को चैंपियनशिप के नॉर्म्स के अनुसार समतल करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए कि मैदान में गड्ढे न हों। मंत्री श्रीमती सिंधिया ने प्रतियोगिता के लिए तैयार हो रहे क्रॉस कंट्री ट्रेक का भी निरीक्षण किया। उल्लेखनीय है कि ट्रेक के निर्माण के बाद मध्य प्रदेश देश का ऐसा पहला राज्य होगा जिसके पास स्वयं का घुड़सवारी क्रॉस कन्ट्री ट्रेक होगा। देश में यह व्यवस्था अभी सिर्फ आर्मी के पास है।

खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने किया निरीक्षण

खेल मंत्री श्रीमती सिंधिया ने मप्र राज्य घुड़सवारी अकादमी के मुख्य प्रशिक्षक कैप्टन भागीरथ प्रसाद से परिसर की सुरक्षा, हेल्प डेस्क, मेडिकल व्यवस्था, अकादमी परिसर की साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली। संचालक खेल रवि कुमार गुप्ता और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

आपको बता दें कि तेरह दिनों तक चलने वाली जूनियर राष्ट्रीय घुड़सवारी प्रतियोगिता में शो जंपिंग, क्रॉस कंट्री, ड्रेसाज, टेंट पेगिंग के टीम और इंडिविजुअल इवेंट होंगे।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews