MP News : शिवराज सरकार ने विकास प्राधिकरणों में की नियुक्तियां, इन नेताओं को मिली अहम् जिम्मेदारी

MP News : शिवराज सरकार ने विकास प्राधिकरणों में की नियुक्तियां, इन नेताओं को मिली अहम् जिम्मेदारी

MP News : विधानसभा चुनावों से पहले शिवराज सरकार ने निगम मंडलों के खाली पड़े पदों को भरने का सिलसिला तेज कर दिया है , आज सोमवार को राज्य शासन ने इंदौर विकास प्राधिकरण और भोपाल विकास प्राधिकरण में अशासकीय नियुक्तियों के आदेश जारी किये है।

नगरीय विकास एवं आवास विभाग ने आज 20 फरवरी 2023 को दो आदेश जारी किये , इसमें इंदौर विकास प्राधिकरण (IDA) और भोपाल विकास प्राधिकरण (BDA) में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर नियुक्ति के निर्देश हैं। शासन ने भोपाल विकास प्राधिकरण में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की नियुक्तियां की हैं। इसी तरह इंदौर विकास प्राधिकरण के लिए अभी उपाध्यक्ष पद पर नियुक्ति की है।

राज्य शासन ने क्रश मोहन सोनी “मुन्ना” को भोपाल विकास प्राधिकरण का अध्यक्ष बनाया है जबकि सुनील पांडे एवं अनिल अग्रवाल “लिली” को उपाध्यक्ष नियुक्त किया है साथ भी राकेश गोलू शुक्ला को इंदौर विकास प्राधिकरण में उपाध्यक्ष नियुक्त किया है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews