
भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मप्र की शिवराज सरकार (Shivraj Government) आने वाले एक साल में 01 लाख पदों पर सीधी भर्ती (MP government will recruit 01 lakh posts) करने जा रही है। इसके लिए सभी विभागों को जरूरी दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं। शासन ने सभी विभागों को आदेश जारी का उनके यहाँ रिक्त पदों की जानकारी मांगी है।
मप्र के सामान्य प्रशासन विभाग ने आज 14 सितम्बर को एक आदेश जारी कर प्रदेश में 01 लाख पदों पर की जाने वाली भर्ती से सम्बंधित आदेश जारी किया है। GAD ने अपने आदेश में विभागों से उनके यहां खाली पड़े पदों की जिलावार, संभागवार और राज्यवार जानकारी मांगी है। GAD ने विभागों से एक्सेल शीट में जानकारी भरकर 23 सितम्बर तक sogadrc@mp.gov.in पर और हार्ड कॉपी में मांगी है।
लेखक के बारे में
Atul Saxena
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.
पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ....
पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →



