MP News : अंजू के पाकिस्तान जाने के मामले की जांच करेगी मध्य प्रदेश पुलिस की स्पेशल ब्रांच, नरोत्तम मिश्रा ने दिए आदेश

MP News : अंजू के पाकिस्तान जाने के मामले की जांच करेगी मध्य प्रदेश पुलिस की स्पेशल ब्रांच, नरोत्तम मिश्रा ने दिए आदेश

MP Election 2023 : गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने अंजू के पाकिस्तान जाने के मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। उन्होने कहा कि मध्य प्रदेश पुलिस की स्पेशल ब्रांच मामले की जांच करेगी। वहीं उन्होने विधानसभा चुनाव को लेकर कहा कि भारतीय जनता पार्टी विकास के मुद्दे पर मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ेगी। उन्होने कहा कि हमारा मुद्दा हमेशा विकास है। कांग्रेस की सरकार के बाद बीमारू मध्य प्रदेश को हम विकासशील की ओर लाए और विकासशील से विकसित तक लेकर आए हैं। उन्होने कहा कि आज प्रदेश में न माफिया है, न नक्सली है, न सिमी है न डाकू है। उन्होने कहा कि बीजेपी ने पूरे प्रदेश की तस्वीर बदलकर रख दी है और ये बदलाव जनता देख रही है।

गृहमंत्री ने अमित शाह के मध्यप्रदेश दौरे को लेकर कहा कि वे हमारे नेता हैं, जिनपर पूरी पार्टी को गर्व है। उन्होने कहा कि अमित शाह आधुनिक भारत के लोह पुरुष हैं जिन्होने कार्यकर्ताओं को सर्वोपरि बताया और कहा है कि कार्यकर्ता ही सरकार बनाते हैं, मंच पर बैठे लोग नहीं। वहीं चर्चिच अंजू मामले पर कहा कि अंजू के पाकिस्तान जाने के मामले पर सरकार को इंटरनेशनल कॉन्सपिरेसी का शक है। जिस तरह से अंजू की पाकिस्तान में आवभगत हो रही है, उससे शक पैदा हो रहा है। उन्होने कहा कि उसके पाकिस्तान पहुँचने पर अनेक संदेह पैदा हुए हैं और इसीलिए मैंने स्पेशल ब्रांच को जाँच के निर्देश दिए है।

प्रदेश में हो रहे ट्रांसफर को लेकर कांग्रेस सवाल उठा रही है। इसपर नरोत्तम मिश्रा ने पलटवार करते हुए कहा कि वो खुद आकंठ भ्रष्टाचार में डूबी पार्टी है। उन्होने कहा कि ‘अधिकारियों के तबादले सामान्य एवं सतत प्रक्रिया है। 18 महीनों के संक्षिप्त कार्यकाल में हजारों की संख्या में थोकबंद तबादले कर ट्रांसफर उद्योग चलाने वाली कांग्रेस का इस प्रक्रिया पर सवाल उठना सोच का एवं शोध का विषय है।’

[dgv_vimeo_video id=”850079150″]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews