MP News : वीडी शर्मा ने कहा ‘कमलनाथ BJP में आना चाहें तो उनका स्वागत है’, पूर्व मुख्यमंत्री पर ली चुटकी

VD New

VD Sharma took a dig at Kamal Nath : बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा है कि अगर कमलनाथ और नकुलनाथ बीजेपी में आना चाहें तो उनका स्वागत है। कई दिनों से राजनीतिक गलियारों में इस तरह की अटकलें जोरों पर हैं और जब इससे संबंधित सवाल किया गया तो उन्होने कहा कि हमने अपने दरवाजे खोल रखे हैं और जो यहां आना चाहें..उनका स्वागत है।

‘बीजेपी ने अपने दरवाजे खोल रखे हैं’

भोपाल में पत्रकारों से बातचीत के दौरान जब वीडी शर्मा से सवाल किया गया कि कमलनाथ नकुलनाथ की तरफ से कितना गंभीर प्रस्ताव आपके पास आया है, उन्होने कहा कि ‘लोगों को अगर लगता है कि राजनीति के माध्यम से देश और समाज के लिए कुछ करना है। अगर कोई प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी में कर सकते हैं, तो हमने अपने दरवाजे खोले हुए हैं। कांग्रेस में ऐसे लोग भी हैं, जिनको लगता है कि रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का बहिष्कार करना सही नहीं है, श्रीराम का अपमान कांग्रेस करती है और ऐसे कांग्रेस जिनके मन में पीड़ा होती है तो उन्हें अवसर मिलना चाहिए। अगर कमलनाथ जी के मन में पीड़ा है तो उनका बीजेपी में स्वागत है।’ उन्होने कहा कि अगर किसी का भारतीय जनता पार्टी के सिद्धांतों और नीतियों पर विश्वास जागता है तो ऐसे लोगों के लिए दरवाजे खुले हैं। वहीं उन्होने चुटकी लेते हुए कहा कि खुद कमलनाथ जी ने कहा है कि सब स्वतंत्र है, कोई कहीं भी जा सकता है।

कहा ‘बीजेपी प्लानिंग और माइक्रो मैनेजमेंट के साथ लड़ेगी लोकसभा चुनाव’

वहीं मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए उन्होने कहा कि ‘कांग्रेस ने लोकतंत्र का गला घोंटने का काम किया है! CBI, IB जैसी कोई भी संस्था लोकतंत्र में संवैधानिक अधिकारों के साथ ही काम करती है। अब देश के भीतर कांग्रेस का कोई अस्तित्व नहीं है, इसलिए वह केवल आरोप-प्रत्यारोप तक ही सीमित है।’ वहीं दिल्ली में बीजेपी अधिवेशन के बारे में जानकारी देते हुए उन्होने कहा कि मध्य प्रदेश से लगभग 1250 कार्यकर्ता नेता इसमें भाग लेंगे। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए तैयारियां शुरु कर दी है और जैसा कि मोदी जी ने कहा है कि एनडीए इस बार 400 से अधिक सीटो के साथ प्रचंड जीत हासिल करेगी। उन्होने कहा कि बीजेपी पूरी प्लानिंग और माइक्रो मैनेजमेंट के साथ चुनाव लड़ती है। इसीलिए इस बार बीजेपी की लहर होने के बावजूद हम योजनाबद्ध तरीके से चुनाव लड़ेंगे।

[dgv_vimeo_video id=”913635216″]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews