कृषि क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए अच्छी खबर, कर्मचारी चयन मंडल ने PAT परीक्षा की तारीख घोषित की, इस दिन से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन

मध्य प्रदेश कर्मचारी मंडल ने बताया है कि पीएटी परीक्षा 2025 में सम्मिलित होने वाले सामान्य विद्यार्थी को 500 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा वहीं आरक्षित वर्ग के विद्यार्थियों के लिए ये शुल्क 250 रूपए होगा ।
mpesb exam

MPESB Bhopal

राज्य शासन ने PAT परीक्षा की तारीख घोषित कर दी है , मप्र कर्मचारी चयन मंडल ने इसके नियम और सभी जरूरी बिन्दुओं की विस्तार से जानकारी अपनी वेबसाईट पर अपलोड कर दी है, जो कृषि के क्षेत्र में भविष्य बनाने की इच्छा रखने वाले विद्यार्थियों के लिए ये अच्छी और जरूरी खबर है, वे वेबसाईट पर जाकर परीक्षा कार्यक्रम की पूरी जानकारी  ले सकते हैं, परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन भरने की प्रक्रिया 24 जून से शुरू होगी और परीक्षाएं 26 जुलाई से शुरू होंगी।

कृषि विषय लेकर एमपी बोर्ड की 12वीं परीक्षा पास करने वाले या इसमें पढ़ने वाले ऐसे विद्यार्थी जो बीएससी ऑनर्स कृषि, बीएससी ऑनर्स उद्यानिकी, बीएससी ऑनर्स वानिकी या फिर बीटेक कृषि अभियांत्रिकी में एडमिशन लेना चाहते हैं उसके लिए प्री एग्रीकल्चर परीक्षा पास करनी होती है और इस साल की परीक्षा की तारीख मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने घोषित कर दी है।

26 जुलाई से शुरु होंगी PAT परीक्षाएं  

मध्य प्रदेश किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग की ओर से मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल भोपाल ने प्री एग्रीकल्चर टेस्ट 2025 MP PAT 2025 की घोषणा कर दी गई है। परीक्षाएं 26 जुलाई शनिवार से शुरू होंगी, परीक्षा पास करने वाले विद्यार्थियों को मध्य प्रदेश शासन द्वारा संचालित कृषि विश्वविद्यालयों और कृषि महाविद्यालयों में विभिन्न कोर्स में एडमिशन मिलेगा।

कब से शुरू होगी प्रक्रिया 

  • 24 जून से ऑनलाइनआवेदन प्रारंभ होंगे।
  • आवेदन करने की अंतिम तारीख 8 जुलाई है ।
  •  24 जून से 13 जुलाई तक आवेदन में संशोधन कर सकते हैं।
  • MP PAT 2025 EXAM दिनांक 26 जुलाई से प्रारंभ होंगे।

यहाँ देखें MP PAT की पूरी जानकारी  

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल भोपाल  (Madhya Pradesh employees selection board Bhopal) ने मध्य प्रदेश प्री-एग्रीकल्चर टेस्ट 2025 की रूल बुक, प्रवेश परीक्षा के नियम एवं पाठ्यक्रम से संबंधित जानकारी अपनी वेबसाईट पर अपलोड की है इसे नीचे दी गई लिंक पर क्लिक कर दख सकते हैं।

https://esb.mp.gov.in/Rulebooks/RB_2025/PAT_2025_Rulebook.pdf

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews