मप्र में इन जिलों में भारी बारिश के आसार, जानिये कहां-कैसा रहेगा मौसम

mp-rain-will-start-again-in-next-three-days

भोपाल। मध्य प्रदेश में भारी बारिश का दौर जारी है। प्रदेश में कई नदियां उफान पर हैं। रायसेन व विदिशा के बीच बेतवा नदी पर पगनेश्वर पुल पर भी दो फीट पानी बहने से यह सडक़ मार्ग अवरुद्ध है। राजधानी भोपाल में भी बड़े तालाब का जल स्तर बढ़ गया है। गुरूवार की देर रात बड़े तालाब के वाटर लेबल में फिर बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। तालाब 1663.50 फिट पहुंच गया है। जबकि तालाब का फुल टैंक लेबल 1666.80 है, इस लिहाज से तालाब मात्र सवा तीन फिट खाली है। नगर निगम के जलकार्य विभाग के अधिकारियों की माने तो कैचमेंट एरिया में 12 घंटे अगर बरसात होती है तो निश्चित ही तालाब का लेबल पूरा हो जाएगा। फिलहाज लगातार बढ़े रहे जल स्तर को देखते हुए भदभदा गेट खोलने की संभावना बढ़ गई है।

मौसम विभाग के मुताबिक रीवा में 37 मिमी, सतना में 14 तथा कुछ अन्य स्थानों पर 7 से 3 मिमी वर्षा हुई है। पिछले चौबीस घंटों में चांचोड़ा में 100 मिमी, पचमढ़ी 70, नरसिंहपुर, सेंधवा एवं गुना में 50 तथा ओरछा, हरदा एवं गंजबसौदा में 40 मिमी वर्षा हुई है। इस बीच मध्यप्रदेश के उत्तरपूर्वी क्षेत्र पर 1़ 5 से 3़ 6 किलोमीटर ऊंचाई पर कम दबाव का क्षेत्र अवश्य बना है लेकिन फिलहाल यह काफी ऊंचाई पर है। बंगाल की खाड़ी पर कम दबाव का क्षेत्र फिर बन रहा है उससे मध्यप्रदेश में 6 अगस्त के आसपास पुन: तेज बारिश होने की संभावना है।

यहां बारिश की संभावना

अगले 48 घंटों के दौरान नीचम, मंदसौर, रतलाम, आगर, शाजापुर, गुना, शिवपुरी, अशोकनगर, श्योपुर, मुरैना, राजगढ़, छतरपुर, टीकमगढ़, पन्ना, रीवा और सतना जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना बतायी है। अगले चौबीस घंटों के दौरान प्रदेश में भोपाल सहित अधिकांश स्थानों पर गरज चमक के साथ बौछारें पड़ सकती है।

यहां सामान्य से कम हुई वर्षा

सामान्य वर्षा वाले जिले झाबुआ, उमरिया, भिण्ड, मुरैना, देवास, नरसिंहपुर, रायसेन, आगर-मालवा, दमोह, हरदा, दतिया, होशंगाबाद, सिंगरौली, गुना, बैतूल, धार, मण्डला, शिवपुरी, डिण्डोरी, खरगोन, ग्वालियर, अशोकनगर, टीकमगढ़, जबलपुर, रीवा, अलीराजपुर, विदिशा, कटनी, सागर और सतना हैं। अनूपपुर, सिवनी, छतरपुर, शहडोल, पन्ना, छिन्दवाड़ा, बालाघाट और सीधी जिलों में सामान्य से कम वर्षा मापी गई।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews