MP School : उत्कृष्ट एवं मॉडल विद्यालयों में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू, जानें आवेदन की लास्ट डेट और परीक्षा डिटेल्स

स्कूल शिक्षा विभाग ने उत्कृष्ट और मॉडल स्कूलों में प्रवेश के लिए प्रक्रिया 16 जनवरी से शुरू कर दी है, विभाग ने इस परीक्षा से जुड़े आवश्यक निर्देश अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराये हैं साथ ही स्कूलों में भी जानकारी उपलब्ध कराई है।
entrance exam

MP School : मध्य प्रदेश शासन द्वारा संचालित जिला स्तरीय उत्कृष्ट विद्यालय और विकासखंड स्तरीय मॉडल स्कूलों में सत्र 2025-26 में 9वीं कक्षा में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 16 जनवरी 2025 से शुरू हो गई है और ये 10 फरवरी 2025 तक चलेगी, यानि 10 फरवरी के बाद कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जायेगा । इस परीक्षा में आठवीं कक्षा में अध्ययनरत विद्यार्थी ही शामिल हो सकेंगे।

स्कूल शिक्षा विभाग ने उत्कृष्ट और मॉडल स्कूलों में प्रवेश के लिए प्रक्रिया 16 जनवरी से शुरू कर दी है, विभाग ने इस परीक्षा से जुड़े आवश्यक निर्देश अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराये हैं साथ ही स्कूलों में भी जानकारी उपलब्ध कराई है। विद्यार्थी दोनों ही जगह से जानकारी प्राप्त कर चयन परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं, राज्य स्तरीय प्रवेश परीक्षा की संभावित तारीख 8 मार्च 2025 है।

विद्यार्थी इन बिन्दुओं को रखें ध्यान में

  • चयन परीक्षा के लिए आवेदन ऑनलाइन स्वीकार किये जायेंगे।
  • विद्यार्थी को इसके लिए 200 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा।
  • आवेदन शुल्क कियोस्क सेंटर या फिर डेबिट/ क्रेडिट कार्ड के माध्यम जमा किया जा सकता है।
  • आवेदन भरते समय विद्यार्थियों को उस उत्कृष्ट विद्यालय या फिर मॉडल विद्यालय का चयन करना होगा, जिसमें वे प्रवेश लेना चाहते हैं।
  • आवेदन करने की अंतिम तारीख 10 फरवरी है।

आवेदन भरते समय इन दस्तावेजों को होगी जरुरत

  • आवेदन पत्र के साथ 7 वीं कक्षा की मार्कशीट लगेगी।
  • विद्यार्थी का जन्म प्रमाणपत्र लगेगा।
  • जाति प्रमाणपत्र (यदि लागू हो) देना होगा।
  • पासपोर्ट साइज के फोटो लगाने होंगे।
  • प्रवेश के समय सभी दस्तावेजों की मूल प्रतियाँ दिखानी होंगी।
Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews