Hindi News

वरिष्ठ आईएएस अधिकारी राजेश राजौरा अपर मुख्य सचिव बने

Written by:Gaurav Sharma
Last Updated:

भोपाल।
शिवराज सरकार ने श्रम विभाग के प्रमुख सचिव राजेश राजौरा को बड़ी जिम्मेदारी दी है। भारतीय प्रशासनिक सेवा के 1990 बैच के अधिकारी प्रमुख सचिव डॉ राजेश कुमार राजौरा को मुख्य सचिव वेतनमान में पदोन्नत किया गया है। उन्हें पदोन्नति के उपरांत अपर मुख्य सचिव श्रम विभाग बनाया गया है जहां वे पहले से प्रमुख सचिव के रूप में कार्य कर रहे थे।इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर दिए है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma
Follow Us :GoogleNews