MP News: लापरवाही पर बड़ा एक्शन, पंचायत सचिव-शिक्षक समेत 13 निलंबित, 14 अधिकारियों को नोटिस

mp news today

MP Suspend And Notice News : मध्य प्रदेश में सरकारी कार्यों और योजनाओं में लापरवाही बरतने पर अधिकारियों-कर्मचारियों पर एक्शन का दौर जारी है। इसी कड़ी में मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले में आयोजित करीला मेला की राई नृत्यांगनाओं का HIV टेस्ट कराने के मामले में CMHO डॉ. नीरज छारी को हटा दिया गया है और राष्ट्रीय महिला आयोग ने अशोकनगर कलेक्टर उमा महेश्वरी को नोटिस देकर 5 दिन में जवाब मांगा है। ।

सागर में पंचायत सचिव-शिक्षक निलंबित

  1. सागर के रहली में विकास यात्रा के दौरान ग्राम पंचायत से बिना किसी सूचना, बिना सक्षम अधिकारी की स्वीकृति के अनुपस्थित रहने, ग्राम पंचायत के कार्यों एवं हितग्राहीमूलक योजनाओं के साथ-साथ अन्य निर्माण कार्यों को समयावधि में पूर्ण कराये जाने में रूचि नहीं लेने पर जिला पंचायत सीईओ ने बड़ी कार्रवाई की है।ग्राम पंचायत मुर्गा दरारिया के सचिव दिनेश विल्थरे को जनपद सीईओ राजेश पटैरिया के प्रतिवेदन के आधार पर जिला पंचायत सीईओ के द्वारा निलंबित कर दिया गया है।
  2. निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय जनपद पंचायत रहली रहेगा तथा इन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी। निलंबित सचिव दिनेश विल्थरे के स्थान बाबूलाल पराशर को सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
  3.  सागर में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिलहरा क्रमांक दो में कक्षा 10वीं के संस्कृत के पेपर में दो परीक्षार्थियों को नकल करते पाए जाने पर ड्यूटी पर तैनात शिक्षक पवन गर्ग को संयुक्त संचालक शिक्षा डॉ मनीष वर्मा ने निलंबित कर दिया है।

पंचायत समन्वय अधिकारी समेत 6 निलंबित

  1. इंदौर नगर निगम के अफसरों द्वारा टेंडर के नाम पर किए गए घोटाले का खुलासा होने के बाद निगमायुक्त ने जोनल ऑफिसर अवधेश जैन और उपयंत्री प्रवीण दुबे को सस्पेंड कर दिया है।
  2. रायसने में लाडली बहना योजना के संबंध में 11 मार्च को आयोजित वीडियो कॉफ्रेंस में बिना सूचना के अनुपस्थित रहने, शासकीय कार्यो के निर्वहन में लापरवाही तथा उदासीनता बरतने पर रायसेन कलेक्टर अरविंद दुबे ने उदयपुरा जनपद पंचायत के प्रभारी खण्ड पंचायत अधिकारी तथा पंचायत समन्वय अधिकारी रामचंद्र तिवारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। तिवारी को मप्र सिविल सेवा आचरण नियम के प्रावधान अनुसार तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए मुख्यालय जनपद पंचायत बाड़ी नीयत किया गया है।
  3. अनूपपुर के इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजाति विश्वविद्यालय अमरकंटक में केरल के छात्रों के साथ पिटाई के मामले में सुरक्षा व्यवस्था का कार्य करने वाली कंपनी बीआईजीएस ने तीन सुरक्षाकर्मियों सुरक्षा पर्यवेक्षक वीरेंद्र सिंह , छविलाल महरा और सुरक्षाकर्मी समेश्वर मांझी को निलंबित कर दिया गया है।

सतना-नीमच में 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड

  1. सतना में पुलिस की अभिरक्षा से हत्या के आरोपित साहब लाल भुइयां उर्फ सिब्बी के भाग निकलने के मामले में हुई लापरवाही पर सतना एसपी आशुतोष गुप्ता ने 3 पुलिस कर्मियों उप निरीक्षक आरएन रावत तथा आरक्षक ददेन्द्र सिंह बघेल एवं जितेंद्र सिंह बुंदेला को सस्पेंड कर दिया है।
  2. नीमच कैंट थाने में पदस्थ रहे पुलिस आरक्षक अनिरुद्ध राठौर को विभागीय कार्रवाई के तहत जिला पुलिस अधीक्षक ने निलंबित कर दिया है, आरक्षक के खिलाफ इंदौर निवासी एक महिला ने बलात्कार सहित आईटी एक्ट की विभिन्न धाराओं’ में प्रकरण दर्ज करवाया था।

13 जिला शिक्षा अधिकारियों को नोटिस

मध्यप्रदेश  स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत लोक शिक्षण संचालनालय के कमिश्नर ने अलीराजपुर, भिंड, मुरैना, गुना, इंदौर, खंडवा, खरगोन, बुरहानपुर, छतरपुर, छिंदवाड़ा, रीवा, सीधी एवं निवाड़ी जिलों के जिला शिक्षा अधिकारियों को सीएम राइज़ स्कूल के लिए एमपीकॉन कंपनी को पेमेंट द्वारा उपलब्ध करवाए गए डाटाएन्ट्री ऑपरेटर के मानदेय का भुगतान ना करने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया है।वही निर्देश दिए कि एक सप्ताह के भीतर कोषालय में देयक लगाकर एमपीकॉन को भुगतान करें, ताकि एमपीकॉन द्वारा संबंधित ऑपरेटरर्स को भुगतान किया जा सकेगा।वही भुगतान संबंधी कार्यवाही आरंभ न होने व बजट लेप्स होने की दशा में संबंधित DEO के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews