MP Transfer : दो IPS को अतिरिक्त प्रभार, राज्य पुलिस सेवा के अधिकारी का तबादला, आदेश जारी

MP Transfer : दो IPS को अतिरिक्त प्रभार, राज्य पुलिस सेवा के अधिकारी का तबादला, आदेश जारी

MP Transfer : राज्य शासन ने आज भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के दो अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपने और मध्य प्रदेश राज्य पुलिस सेवा (MP SPS, MP Police) के एक अधिकारी का तबादला आदेश जारी किया है, प्रदेश के गृह मंत्रालय ने इस आशय के अलग अलग आदेश आज 08 फरवरी 2023 को जारी किये हैं।

दो IPS अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार 

गृह विभाग ने एक आदेश 2012 बैच के IPS अधिकारी प्रमोद कुमार सिन्हा के नाम का निकाला, शासन ने उन्हें एसपी उमरिया के साथ साथ एसपी पीटीएस उमरिया का भी अतिरिक्त चार्ज सौंप दिया, राज्य शासन ने 2014 बैच के IPS अधिकारी अविजीत कुमार रंजन को  कमान्डेंट 35 वीं बटालियन SAF मंडला के साथ साथ एसपी नरसिंहपुर की अतिरिक्त  जिम्मेदारी सौंपी है।

डीएसपी को बनाया सहायक पुलिस आयुक्त 

गृह विभाग ने एक आदेश और जारी किया जिसमें राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी का तबादला आदेश है,  शासन ने पीटीएस भौरी भोपाल में पदस्थ कार्यवाहक डीएसपी अविनाश शर्मा को वहां से हटाते हुए सहायक पुलिस आयुक्त (सुरक्षा) भोपाल / सहायक पुलिस आयुक्त (सुरक्षा ) मंत्रालय वल्लभ भवन पदस्थ किया है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews