MP Transfer : IPS अधिकारी को सौंपी नई जिम्मेदारी, एक अन्य IPS का प्रमोशन, राज्य पुलिस सेवा अधिकारी का  तबादला, आदेश जारी

MP Transfer

MP Transfer : मध्य प्रदेश शासन के गृह विभाग ने तीन नए आदेश जारी किये हैं, इसमें एक IPS अधिकारी को दतिया एसपी नियुक्त किया है, एक अन्य भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी को पदोन्नत किया है और एक राज्य पुलिस सेवा के अधिकारी को फील्ड से हटाकर पुलिस मुख्यालय पदस्थ किया है।

IPS मिश्रा दतिया एसपी, कटारिया का प्रमोशन  

गृह विभाग ने भारतीय पुलिस सेवा के 2012 बैच के अधिकारी वीरेंद्र कुमार मिश्रा को दतिया का नया एसपी नियुक्त किया है,  IPS मिश्रा अभी पुलिस मुख्यालय भोपाल में बतौर सहायक पुलिस महानिरीक्षक पदस्थ हैं, एक अन्य आदेश में शासन ने  1990 बैच के आईपीएस विजय कटारिया को उच्च वेतनमान श्रेणी में पदोन्नत किया है, कटारिया अभी पुलिस मुख्यालय में ADGP (प्रशासन) थे उन्हें विशेष पुलिस महानिदेशक (प्रशासन) के रूप में पदोन्नत किया है।

कटनी एडिशनल एसपी को PHQ पदस्थ किया 

गृह विभाग ने एक अन्य आदेश में कटनी में पदस्थ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार केडिया को फील्ड से हटा दिया है , शासन में एडिशनल एसपी मनोज कुमार केडिया को पुलिस मुख्यालय भोपाल में बतौर सहायक पुलिस महानिरीक्षक पदस्थ किया है, शासन ने तीनों नई पदस्थापना के आदेश जारी कर दिए हैं।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews