MP Transfer : मप्र शासन ने IAS अधिकारियों के तबादले किये, पदस्थापना आदेश जारी, यहाँ देखें लिस्ट

MP GAD द्वारा जारी आदेश में शासन में 1989 बैच के IAS अपर मुख्य सचिव मोहम्मद सुलेमान को कृषि उत्पादन आयुक्त नियुक्त किया है वहीं 1990 बैच के एस एन मिश्रा कृषि उत्पादन आयुक्त की जगह अपर मुख्य सचिव गृह  विभाग नियुक्त किया है।
Transfer

MP Transfer : मध्य प्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के 10 अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किये है, शासन ने इसमें अपर मुख्य सचिव से लेकर सचिव स्तर तक के अधिकारियों को इधर से उधर किया है।

इन अधिकारियों का तबादला आदेश जारी 

MP GAD द्वारा जारी आदेश में शासन में 1989 बैच के IAS अपर मुख्य सचिव मोहम्मद सुलेमान को कृषि उत्पादन आयुक्त नियुक्त किया है वहीं 1990 बैच के एस एन मिश्रा कृषि उत्पादन आयुक्त की जगह अपर मुख्य सचिव गृह  विभाग नियुक्त किया है।

इन IAS अधिकारियों के प्रभार में भी बदलाव 

इसके अतिरिक्त शासन ने IAS केसी गुप्ता, संजय दुबे, अनिरुद्ध मुकर्जी, दीपाली रस्तोगी, डीपी आहूजा, विवेक कुमार पोरवाल संदीप यादव और सुदाम खांडे के प्रभार में भी परिवर्तन किया है और अतिरिक्त प्रभार भी सौंपे हैं, शासन के आदेश में कहा गया है जिन IAS अधिकारियों की नियुक्ति जिस पद पर हुई है उस पद का अतिरिक्त प्रभार सँभालने  वाले अधिकारी अब से उस प्रभार से मुक्त होंगे।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews