MP Transfer : राज्य शासन ने इस IPS अधिकारी को जिले से हटाकर भेजा PHQ

MP Transfer : राज्य शासन ने इस IPS अधिकारी को जिले से हटाकर भेजा PHQ

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। राज्य शासन ने आज अनूपपुर एसपी IPS अखिल पटेल का तबादला (MP Transfer) कर उन्हें जिले से हटाकर (Anuppur SP removed) पुलिस मुख्यालय पदस्थ कर दिया है, उन्हें सहायक पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है। सरकार ने इसका सिंगल आदेश जारी किया है। बताया जा रहा है कि प्रशासनिक तालमेल में कमी के चलते उन्हें हटाया गया है।

सूत्रों के मुताबिक अनूपपुर एसपी आईपीएस अखिल पटेल की शिकायत अनूपपुर कलेक्टर ने की थी और आज जब भाजपा कोर कमेटी की बैठक हुई जिसमें पार्टी के सभी बड़े नेता शामिल हुए तो ये चर्चा भी सामने आई। कलेक्टर और एसपी के बीच प्रशासनिक तालमेल में कमी की बात सामने आते ही गृह विभाग ने तबादला (MP IPS Transfer) आदेश जारी कर दिया। तबादला आदेश कितनी जल्दी में जारी किया गया है इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अनूपपुर का नया एसपी कौन होगा, अभी उसका नाम सामने नहीं आया है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews