MP Transfer : IPS और राज्य पुलिस सेवा अधिकारियों के तबादले, यहां देखें लिस्ट

MP Transfer : IPS और राज्य पुलिस सेवा अधिकारियों के तबादले, यहां देखें लिस्ट

MP Transfer : विधानसभा चुनावों से पहले मप्र शासन कार्य सुविधा की द्रष्टि से पुलिस अधिकारियों के तबादले कर रहा है, शासन  ने चार अलग अलग आदेश निकाले हैं जिसमें IPS और राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों के तबादला आदेश हैं। मप्र गृह विभाग ने भारतीय पुलिस सेवा के 1994 बैच के अधिकारी डीपी गुप्ता को ADGP होमगार्ड जबलपुर से स्थानांतरित कर ADGP पुलिस मुख्यालय पदस्थ किया है।

उधर पुलिस मुख्यालय से जारी तबादला आदेशों में सिवनी में पदस्थ कार्यवाहक उप निरीक्षक महेश दुबे को विशेष शाखा जोन पुलिस मुख्यालय भोपाल पदस्थ किया है वहीँ कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक बृजेन्द्र उरमलिया को उमरिया से कटनी, बालमुकुंद रघुवंशी को बैतूल से भोपाल (नगरीय), जितेन्द्र गोसर को धार से उज्जैन और अजय त्रिपाठी को सतना से जबलपुर ट्रांसफर किया है एक अन्य आदेश में नर्मदापुरम में पदस्थ इंस्पेक्टर हेमंत श्रीवास्तव को भोपाल (नगरीय) भेजा है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews