
MP Transfer : मध्य प्रदेश शासन ने परिवहन विभाग के निरीक्षकों के तबादला आदेश जारी किये हैं, परिवहन विभाग के मुख्यालय से जारी तीन अलग अलग आदेशों में तीन परिवहन निरीक्षकों को उनकी वर्तमान चैक पोस्ट से हटाकर दूसरी चैक पोस्ट पर तैनात किया गया है।
इन तीन निरीक्षकों की चैक पोस्ट के प्रभार बदले
परिवहन विभाग मुख्यालय ग्वालियर ने परिवहन निरीक्षक अजय मार्को को परिवहन चैक पोस्ट मुलताई से हटाकर परिवहन चैक पोस्ट मालथोन का प्रभारी बनाया है, परिवहन निरीक्षक विवेक दांते को परिवहन चैक पोस्ट खवासा से हटाकर परिवहन चैक पोस्ट मुलताई का प्रभारी बनाया है और परिवहन निरीक्षक रत्नाकर उइके को मालथोन से हटाकर परिवहन चैक पोस्ट खवासा का प्रभारी बनाया है।


लेखक के बारे में
Atul Saxena
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.
पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ....
पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →

