स्टूडेंट्स के लिए अच्छी खबर, जनजातीय आवासीय विद्यालयों की प्रवेश परीक्षा के आवेदन की तिथि बढ़ी, 10 जनवरी तक कर सकते हैं अप्लाई

Entrance Exam, MP Tribal Residential School Entrance Exam

MP News : मध्य प्रदेश के जनजातीय विशिष्ट आवासीय विद्यालयों में अपने बच्चे के एडमिशन कराने की इच्छा रखने वाले माता पिता के लिए ये खबर काम की है, इन विद्यालयों में कक्षा 6वीं में प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन की तिथि 10 जनवरी तक  बढ़ा दी गई है।

कक्षा 6वीं की 8447 सीटों पर एडमिशन के लिए होगी प्रवेश परीक्षा

राज्य शासन ने जनजातीय कार्य विभाग द्वारा संचालित प्रदेश के विशिष्ट आवासीय विद्यालयों में कक्षा 6वीं की 8447 सीटों की प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि को 8 जनवरी से बढ़ाकर 10 जनवरी कर दिया है। अब एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, कन्या शिक्षा परिसर और आदर्श आवासीय विद्यालय में प्रवेश के लिये 11 फरवरी 2024 को सुबह 10 बजे परीक्षा आयोजित होगी। प्रवेश-पत्र 29 जनवरी से डाउनलोड किए जा सकेंगे।

मेरिट सूची के आधार पर होगा बच्चों का एडमिशन 

भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय के अधीन प्रदेश में संचालित 63 एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में 6वीं कक्षा में 3615 सीटें हैं। प्रदेश के 81 कन्या शिक्षा परिसर में कुल 4552 बालिकाओं के लिये और 8 आदर्श आवासीय विद्यालयों में कुल 280 सीटें हैं। मेरिट सूची में चयनित एवं न्यूनतम योग्यता प्राप्त करने वाले विद्यार्थी अपने विकल्प के अनुसार विद्यालयों में रिक्त सीट के विरुद्ध प्रवेश के लिये पात्र होंगे।

इस वेबसाईट के माध्यम से कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन 

शासन द्वारा जानकारी दी गई है कि आवेदन की प्रर्किया ऑनलाइन भी दिए जा सकते हैं, जो स्टूडेंट एडमिशन लेना चाहते हैं वो विभागीय वेबसाइट https://www.tribal.mp.gov.in/MPTAAS के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews