MP Weather : अचानक बदला मौसम, कई वेदर सिस्टम एक्टिव, छाए रहेंगे बादल, आज 2 दर्जन से ज्यादा जिलों में बारिश, आंधी-बिजली-ओलावृष्टि, जानें IMD अपडेट

weather update

MP Weather Alert Today : दिसंबर महीने के पहले नवंबर अंत में एक बार अचानक से मध्य प्रदेश का मौसम बदल गया है। पिछले 24 घंटों में कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हुई और कहीं कहीं तेज हवा-आंधी भी देखने को मिली। पश्चिमी विक्षोभ और अरब सागर से गुजर रही टर्फ लाइन के कारण स्ट्रांग सिस्टम बनने से  फिलहाल 29 नवंबर तक मौसम का मिजाज यूहीं बना रहेगा। 30 नवंबर के बाद से दिन रात के तापमान में तेजी से गिरावट आएगी और दिसंबर के पहले सप्ताह में ठंड का असर तेज होना शुरू हो जाएगा। आज सोमवार को भी प्रदेश के दो दर्जन से ज्यादा जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

29 नवंबर तक ऐसा ही रहेगा मौसम

एमपी मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के लिए भोपाल, नर्मदापुरम, ग्वालियर, चंबल और सागर संभाग समेत कई जिलों में गरज चमक के साथ बारिश की चेतावनी जारी की गई है। सोमवार को 14 जिलों में ओलावृष्टि और 18 जिलों में आंधी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। खरगोन बड़वानी, अलीराजपुर, खंडवा, बुरहानपुर, हरदा सीहोर, नर्मदापुरम, भोपाल, बैतूल, रायसेन, सागर दमोह, छतरपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा में भी हल्की बारिश हो सकती है। वही 28 नवंबर तक जबलपुर संभाग के जिलों में भी कहीं बारिश होने के आसार हैं। फिलहाल 29 नवंबर तक मौसम ऐसा ही रहेगा, लेकिन पश्चिमी विक्षोभ के आगे बढ़ते ही 30 नवंबर से फिर मौसम साफ होने लगेगा। दिसंबर से तापमान में तेजी से गिरावट आएगी और कड़ाके की ठंड पड़ेगी।

वर्तमान में एक साथ कई सिस्टम एक्टिव

वर्तमान में अलग अलग स्थानों पर एक साथ कई मौसम प्रणालियां सक्रिय है। कच्छ के आसपास हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है, जिससे राजस्थान तक एक शक्तिशाली द्रोणिका भी बनी हुई है। उत्तर-पूर्वी मप्र पर भी हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बन गया है। इसके असर से प्रदेश के दक्षिण-पश्चिमी क्षेत्र में गरज-चमक के साथ बारिश हो रही है, विशेषकर इंदौर-उज्जैन संभाग के जिलों में कहीं-कहीं सोमवार को भारी वर्षा देखने को मिल सकती है और तेज हवा के साथ ओले भी गिर सकते हैं। इसके अलावा 30 नवंबर से जम्मू-कश्मीर में फिर से एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसके चलते एक दिसंबर से फिर से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी।

इन जिलों में बारिश की चेतावनी

  • हरदा, सीहोर, गुना, श्योपुर कला में हल्की बारिश के साथ-साथ वज्रपात होने की भी संभावना है।
  • शाजापुर, आगर मालवा, राजगढ़, देवास, झाबुआ, नीमच, खंडवा और इंदौर में मध्यम बारिश की संभावना है।
  • इन जिलों में 50-55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है।
  • बैतूल, नर्मदा पुरम, शिवपुरी, ग्वालियर, भोपाल, रायसेन में भी बूंदाबांदी के साथ 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है।
  • उज्जैन, अलीराजपुर, रतलाम, खरगोन, धार, बुरहानपुर, मंदसौर, बड़वानी में तेज हवा के साथ बारिश की चेतावनी जारी की गई है, वही 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।
  • खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, उज्जैन और देवास में भारी वर्षा के साथ ओलावृष्टि  और कुछ स्थानों पर 60 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से आंधी चल सकती है।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews