MP Weather : चक्रवाती तूफान का प्रभाव, इन जिलों में आंधी-बारिश के आसार, 4 संभागों में कोहरा-तेज हवा, जानें शहरों का हाल-IMD अपडेट

mp weather

MP Weather Alert Today : मध्य प्रदेश में फिलहाल 9-10 दिसंबर तक मौसम के यूहीं बने रहने का अनुमान है।अलग अलग स्थानों पर सक्रिय मौसम प्रणालियों, चक्रवाती तूफान और और बंगाल की खाड़ी के साथ अरब सागर से आ रही नमी के चलते 7-9 दिसंबर तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।आज मंगलवार को भी एक दर्जन से अधिक जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की गई है।वही जबलपुर और शहडोल संभाग में अगले दो दिन तक आंधी-बारिश का अनुमान है।

इन जिलों में बारिश-कोहरे के आसार

एमपी मौसम विभाग के अनुसार, अगले 48 घंटों में चक्रवाती तूफान का असर जबलपुर और शहडोल संभाग देखने को मिलेगा। इस दौरान बारिश, बिजली और आंधी के आसार है। आज मंगलवार को अनूपपुर, डिंडौैरी, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला और बालाघाट में गरज चमक के साथ कहीं कहीं बारिश की संभावना है, वही ग्वालियर चंबल रीवा और भोपाल संभाग के साथ छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में मध्यम से घना कोहरा छाया रह सकता है।इसके बाद फिर 11 और 12 दिसंबर को प्रदेश के कई जिलों में बारिश हो सकती है।आज भोपाल इंदौर समेत प्रदेश के कई जिलों बादल छाए रहेंगे। 15 दिसंबर के बाद से प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ना शुरू होने के संकेत है।

क्या कहता है मौसम विभाग

बंगाल की खा़ड़ी से आगे बढ़ रहा तूफान मिचोंग गंभीर चक्रवाती तूफान में तब्दील होते ही आज आंध्र प्रदेश के दक्षिणी तट से टकराने वाला है, इसके असर से पूर्वी मध्यप्रदेश में  ऊंचाई पर बादल छाए हुए हैं और दिन के पारे में गिरावट आ रही है। वर्तमान में अरब सागर पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात और एक पश्चिमी विक्षोभ हरियाणा के दक्षिणी भाग पर हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के रूप में बना हुआ है। इससे एक द्रोणिका भी संबद्ध बनी हुई है। दक्षिणी राजस्थान पर हवा के ऊपर बना चक्रवात अब पश्चिमी उत्तर प्रदेश पर पहुंच गया है, जिससे लगातार नमी आ रही है और मौसम में परिवर्तन देखने को मिल रहा है। इसके अलावा अरब सागर में ऊपरी हवा के चक्रवात के रूप में बनी हुई है, जिससे नमी आ रही है और ग्वालियर-चंबल संभाग में बादल छाए रहने की संभावना है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews