MP Weather : प्रदेश में मानसून का प्रवेश, 7 संभागों में भारी बारिश का अलर्ट, आंधी-बिजली चमकने-तेज हवा की चेतावनी, जानें जिलों का हाल-IMD पूर्वानुमान

up imd weather

MP Weather Alert Today : उत्तर प्रदेश के बाद अब मध्य प्रदेश में भी बालाघाट, अनूपपुर, मंडला के रास्ते मानसून ने प्रवेश कर लिया है, इससे प्रदेश के पूर्वी हिस्से में तेज बारिश के आसार है। लगभग एक हफ्ते की देरी से  बंगाल की खाड़ी से आए मानसून की स्पीड अच्छी है, ऐसे में मानसून के 28-29 जून तक पूरे प्रदेश को कवर करने का अनुमान है।मौसम विभाग की मानें तो बंगाल की खाड़ी में साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है, जिससे आने वाले दिनों में मध्यप्रदेश में यह हल्की से मध्यम बारिश के आसार है। वही आज रविवार को 8 संभागों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

मानसून की एमपी में दस्तक, 8 संभागों में बारिश का अलर्ट

एमपी मौसम विभाग की मानें तो बंगाल की खाड़ी में साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है, जिससे आने वाले दिनों में मध्यप्रदेश में यह हल्की से मध्यम बारिश के आसार है। आज रविवार को रीवा, शहडोल और नर्मदापुरम में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।अगले 24 घंटो में उज्जैन, भोपाल, सागर, नर्मदापुरम, जबलपुर संभाग, रीवा, शहडोल और नर्मदापुरम संभाग में अति भारी बारिश हो सकती है ।इस दौरान सतना, सीधी, सिंगरौली, शहडोल, उमरिया, डिंडौरी, अनूपपुर, नर्मदापुरम, हरदा और बैतूल में भी भारी बारिश की संभावना है।  आज आलीराजपुर, झाबुआ एवं सागर में भारी वर्षा की चेतावनी भी जारी की गई है।

2 दिन में एमपी के आधे हिस्से को कवर कर लेगा मानसून

  1. एमपी मौसम विभाग के मुताबिक, वर्तमान में अलग-अलग स्थानों पर तीन मौसम प्रणालियां बनी हुई हैं। अरब सागर, बंगाल की खाड़ी से लगातार नमी मिलने से अगले 48 घंटों के दौरान मानसून प्रदेश के आधे हिस्से को कवर कर सकता है। अगले 48 घंटे में मानसून के राजधानी भोपाल में मानसून पहुंचने के संकेत है।
  2. भोपाल में लगातार 27 जून तक तेज बारिश होने के आसार है, जिसके चलते दिन और रात के तापमान में गिरावट भी होगी।  वही 36 घंटों के अंदर मानसून ग्वालियर में भी दस्तक दे सकता है। मानसून के प्रभाव से शहर में हल्की से लेकर झमाझम वर्षा होगी। इंदौर में अगले दो दिन मध्यम से भारी वर्षा की संभावना है। बारिश का यह दौर जून अंत तक जारी रहेगा। कई जिलों में शनिवार को वर्षा हुई।
  3. जबलपुर में 26 जून तक प्री मानसून की गतिविधियां जारी रहेगी और 27 जून के बाद मानसून आमद दे सकता है।इससे गरज-चमक के साथ कहीं कम तो कहीं तेज वर्षा का दौर शुरू हो जाएगा , वगी 29 जून के बाद मानसून पूरी तरह से सक्रिय होने की संभावना है, ऐसे में जून अंत तक जबलपुर समेत पूरे संभाग में मध्यम से तेज बारिश के आसार है।

एक साथ 3 वेदर सिस्टम एक्टिव

मानसून के प्रदेश में प्रवेश करते ही एक साथ 3 मौसम प्रणालियां सक्रिय हो गई है, जिससे प्रदेशभर में जून अंत कर बारिश के आसार बने रहने का अनुमान है। वर्तमान में उड़ीसा में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसके साथ ही गुजरात में चक्रवाती घेरा है। दक्षिण भारत में ट्रफ लाइन बनने के कारण अरब सागर से भी नमी आ रही है। इसके अलावा बंगाल की खाड़ी में भी एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है, इन तीनों वेदर सिस्टम के चलते हवाओं के साथ नमी आ रही है और बारिश का दौर चल पड़ा है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews