मध्य प्रदेश के मौसम ने ली करवट, बारिश-ओले का दौर थमा, अब पड़ेगी तेज गर्मी, 4 से 6 डिग्री तक बढ़ेगा पारा

MP WEATHER FORECAST: 1 से 9 अप्रैल तक प्रदेश में चला बारिश-आंधी और ओले का दौर थम गया है। शुक्रवार से प्रदेश के मौसम में फिर बदलाव देखने को मिलेगा। आने वाले दिनों में तापमान बढ़ने से फिर गर्मी बढ़ने के आसार हैं।
MP weather

बारिश, ओले और आंधी का दौर थमते ही मध्य प्रदेश का मौसम एक बार फिर बदल गया है। अगले एक हफ्ते तक अब मौसम साफ व शुष्क रहने का अनुमान है। इस दौरान तापमान में 4 से 6 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। हालांकि 15 अप्रैल 2026 के आसपास एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है, जिसका प्रभाव प्रदेश पर भी देखने को मिल सकता है। गुरुवार (9 अप्रैल 2026) को उमरिया, शहडोल, डिंडौरी, अनूपपुर, मंडला, सिवनी और बालाघाट में कहीं-कहीं तेज आंधी के साथ हल्की बारिश दर्ज की गई।

15 अप्रैल को एक्टिव होगा नया सिस्टम

वर्तमान में अलग-अलग स्थानों पर पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवातीय परिसंचरण सक्रिय है। उत्तर-पश्चिम भारत के ऊपर, माध्य समुद्र तल से 9.6 किमी की ऊंचाई पर लगभग 240 किमी/घंटा तथा माध्य समुद्र तल से 12.6 किमी की ऊंचाई पर 194 किमी/घंटा की गति से पश्चिमी जेट स्ट्रीम हवाएं बह रही हैं। एक नया पश्चिमी विक्षोभ 15 अप्रैल से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करने की संभावना है जिसके असर से तापमान में धीरे-धीरे वृद्धि देखने को मिलेगी और गर्मी का असर भी तेज होगा।

अप्रैल में गर्मी दिखाएगी अपने तेवर

अप्रैल अंत से प्रदेश में गर्मी बढ़ने की संभावना है। खास करके ग्वालियर-चंबल, जबलपुर, रीवा, शहडोल और सागर संभाग में भीषण गर्मी का प्रभाव देखने को मिल सकता है। यहां तापमान 40°C से 45 °C तक पहुंचने की संभावना है। इसके अलावा भोपाल, इंदौर, उज्जैन और नर्मदापुरम संभाग में भी गर्मी के तेवर सख्त देखने को मिल सकते हैं। नीमच, मंदसौर, विदिशा, सागर, सीधी, सिंगरौली में भी गर्मी अपना असर दिखाएगी। बुंदेलखंड और पूर्वी मध्यप्रदेश (विंध्य क्षेत्र) में हीट वेव चलने की आशंका जताई गई है।

5 बड़े शहरों अधिकतम तापमान (गुरुवार): भोपाल में 34.0°C, इंदौर में 33.8°C, जबलपुर में 33.9°C, ग्वालियर में 31.5°C, उज्जैन में 33.5°C

5 बड़े शहरों का न्यूनतम तापमान (गुरुवार): भोपाल में 16.4°C, इंदौर में 17.7°Cजबलपुर में 18.6°C, ग्वालियर में 18.5°C, उज्जैन में 17.4°C

MP WEATHER FORECAST REPORT

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews