
MP Weather Update Today : मध्य प्रदेश में दिसंबर की विदाई और नए साल का आगमन बारिश के साथ हो सकता है। 29-30 को सक्रिय होने वाले पश्चिमी विक्षोभ से प्रदेश का मौसम एक बार फिर बदलने की उम्मीद है। इस दौरान 30-31 दिसंबर से रुक-रुककर बारिश का सिलसिला शुरू हो सकता है, जो दो जनवरी तक जारी रहने का अनुमान है।फिलहाल 28-29 दिसंबर तक मौसम शुष्क और साफ रहेगा। जनवरी से तापमान में गिरावट के साथ कड़ाके की ठंड़ का असर देखने को मिलेगा।
पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा मौसम, बारिश के आसार
एमपी मौसम विभाग के मुताबिक, एक नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 29 दिसंबर से मौसम का मिजाज बदलने के आसार हैं। 30 दिसंबर से दो जनवरी तक प्रदेश के कई शहरों में बादल छाने के साथ बारिश की संभावनाएं बन रही है।एक-दो जनवरी को कई शहरों में अच्छी वर्षा होने के भी आसार हैं। नए साल में उज्जैन, ग्वालियर और चंबल संभाग में बादल रहेंगे और बूंदाबांदी भी होने का अनुमान है। जनवरी में उत्तरी हवाएं रफ्तार पकड़ने के साथ ही प्रदेश में एक बार फिर से कड़ाके की ठंड का दौर शरू हो जाएगा।
अगले 2 दिन इन जिलों में छाया रहेगा कोहरा
मध्य प्रदेश मौसम विभाग के अनुसार आज मंगलवार बुधवार को प्रदेश के छतरपुर, टीकमगढ़, निमाड़ी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, जिले में कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वही रीवा, शहडोल संभाग के जिलों में कटनी जबलपुर, नरसिंहपुर, मंडला, पन्ना, दमोह, सागर, मंदसौर, गुना, श्योपुरकलां, शिवपुरी, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास में भी हल्के से मध्यम कोहरा छाए रहने का अनुमान है। नीमच, अशोकनगर, विदिशा, भोपाल, शाजापुर और आगर मालवा में भी मध्यम से घना कोहरा देखने को मिलेगा।
पिछले 24 घंटे का मौसम का हाल
- छतरपुर जिले के बिजावर में 7.7, नौगांव में 8, दतिया में 8.2 , राजगढ़ में 7, नौगांव में 8, भोपाल में 12.5, ग्वालियर में 10, इंदौर में 13.02, खंडवा में 8.4, राजगढ़ में 7, रतलाम में 11.2, जबलपुर में 10, रीवा में 9.02 डिग्री और खरगोन में 8.4 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ।
- दतिया में 21.2, नरसिंहपुर में 23, ग्वालियर में 23.02, बालाघाट के मलाजखंड में 24 और भोपाल में 29.3, ग्वालियर में 23.1, इंदौर में 27.8, उज्जैन में 29.4, खजुराहो में 24.4, रीवा में 29.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।
- भिंड, मुरैना, ग्वालियर और दतिया जिलों में आती घना कोहरा, शिवपुरी, श्योपुर, अशोकनगर, विदिशा, भोपाल, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर में मध्यम कोहरा छाया रहा। नीमच, रतलाम, आगर मालवा, शाजापुर, राजगढ़, गुना, रायसेन, सीहोर, सागर, दमोह, कटनी, पन्ना, रीवा, सीधी, शहडोल और मंडला में भी कोहरा छाया रहा।

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

