MP Weather : अगले 24 घंटे में इन जिलों में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

MP Weather Update

MP Weather Update Today 16 February 2024 : मध्य प्रदेश का मौसम पिछले कुछ दिनों से एक समान बना हुआ है, पिछले तीन चार दिनों से लगातार कोहरे और वज्रपात का येलो अलर्ट अलग अलग जिलों में बना हुआ है, ट्रफ़ लाइन के कारण मध्य-दक्षिण मध्य प्रदेश में अभी भी नमी आ रही है जिससे मौसम में ठंडक बनी हुई है।

17 फरवरी से एक्टिव होगा नया पश्चिमी विक्षोभ 

IMD ने पूर्वानुमान जारी करते हुए बताया कि इस समय उत्तरी कर्नाटक से लेकर दक्षिणी विदर्भ और मध्य छत्तीसगढ़ तक एक ट्राफ़ लाइन समुद्र तल से 0.9 किलोमीटर की ऊंचाई पर विस्तुत है, इस ट्रफ़ लाइन के कारण मध्य-दक्षिण मध्य प्रदेश में अभी भी नमी आ रही है, वहीं 17 फरवरी से सक्रिय होने वाले नये पश्चिमी विक्षोभ के पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित करने की संभावना बनी हुई है।

इन जिलों में बारिश, वज्रपात और कोहरे का येलो अलर्ट 

मौसम विभाग ने कहा है कि बैतूल, बुरहानपुर, खंडवा, खरगौन और छिंदवाड़ा जिलों में कहीं कहीं बारिश या फिर गरज चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। IMD ने बुरहानपुर और छिंदवाड़ा जिलों में कही कहीं गरज चमक और वज्रपात यानि बिजली गिरने का येलो अलर्ट जारी किया है इसके अलावा रीवा , सतना, सीधी, सिंगरौली, शहडोल, उमरिया, कटनी, जबलपुर, पन्ना, दमोह और छतरपुर जिलों में कहीं कहीं कोहरा चा सकता है मौसम विभाग ने इन जिलों में भी येलो अलर्ट जारी किया है।

ऐसा रहा पिछले 24 घंटों का हाल 

पिछले 24 घंटों के मौसम की जानकारी देते हुए आईएमडी ने बताया कि इस दौरान नर्मदापुरम और जबलपुर संभागों के जिलों में कही कहीं बारिश दर्ज की गई शेष सभी संभाग के जिलों में मौसम शुष्क रहा , पन्ना स्स्तना, रीवा में मध्यम से घना कोहरा छाया रहा, ग्वालियर , शिवपुरी, श्योपुर, छतरपुर, दमोह, कटनी, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, शहडोल, उमरिया और जबलपुर में हल्के से मध्यम कोहरा छाया रहा।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews