MP Weather : प्रदेश के 45 जिलों में बिजली चमकने/गिरने और 15 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट, जानें मौसम का पूर्वानुमान

MP Weather : प्रदेश के 45 जिलों में बिजली चमकने/गिरने और 15 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट, जानें मौसम का पूर्वानुमान

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश में मौसम (MP Weather) के तेवर अभी भी कड़क बने हुए हैं। मौसम विभाग ने आज जारी किये पूर्वानुमान में प्रदेश के कई जिलों में कई संभागों येलो अलर्ट जारी करते हुए भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में अभी मानसून सक्रिय बना हुआ है।

एमपी मौसम विभाग (MP weather department) के आज जारी अपनी दैनिक मौसम रिपोर्ट (MP Weather Daily Report) में आने वाले 24 घंटों के मौसम की जानकारी दी है। मौसम विभाग ने भोपाल, नर्मदापुरम, इंदौर एवं उज्जैन संभाग के जिलों में अधिकांश स्थानों पर और रीवा, शहडोल, जबलपुर, सागर, ग्वालियर एवं चम्बल संभाग के जिलों में अनेक स्थानों पर बारिश अथवा गरज चमक के साथ बौछारें गिरने की सम्भावना जताई है।

ये भी पढ़ें – CG Weather : कई जिलों में बारिश की सम्भावना, अब तक सामान्य से नौ प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज

मौसम विभाग (IMD MP Weather Update) के मुताबिक बालाघाट, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, बैतूल, खरगौन, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर, दतिया एवं भिंड जिलों में भारी बारिश के येलो अलर्ट जारी किया है वहीं इंदौर, उज्जैन, भोपाल, नर्मदापुरम, ग्वालियर, चम्बल, रीवा, शहडोल एवं सागर संभाग के जिलों में तथा छिंदवाड़ा एवं बालाघाट जिलों में गरज के साथ बिजली चमकने/गिरने के येलो अलर्ट जारी किया है।

ये भी पढ़ें – अब MP में कांग्रेस को झटका, इस वरिष्ठ नेता ने छोड़ी पार्टी, कमल नाथ को भेजा इस्तीफा

एमपी मौसम विभाग (MP Weather Forecast) ने पिछले 24 घंटों की रिपोर्ट में बताया कि रीवा, जबलपुर, सागर, भोपाल, नर्मदापुरम, उज्जैन, इंदौर, ग्वालियर एवं चम्बल संभाग के जिलों में अधिकांश स्थानों पर तथा शहडोल संभाग के जिलों में अनेक स्थानों पर बारिश दर्ज की गई।

ये भी पढ़ें –   बारिश के मौसम में तीसरी बार डूबा प्राचीन छोटा पुल, आमजन की बढ़ी दिक्कतें, कई जिलों के लिए रास्ता बंद

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews