
MPPSC Result 2022: राज्य शासन की सेवा में नौकरी करने के इच्छुक युवाओं के लिए अच्छी खबर है, मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने (MPPSC) ने आज शुक्रवार शाम मेन्स एग्जाम 2022 का रिजल्ट जारी कर दिया है, रिजल्ट के आधार पर इंटरव्यू के लिए कुल 1286 कैंडिडेट का चयन किया गया है। इंटरव्यू की डेट अलग से बाद में जारी की जाएगी।
जनवरी में आयोजित की गई थी परीक्षा
गौरतलब है कि मप्र लोकसेवा आयोग ने राज्य सेवा परीक्षा मुख्य परीक्षा 2022 का आयोजन जनवरी 2024 में 8 से 13 तारीख तक किया था। इससे पहले गुरुवार रात लोकसेवा आयोग ने एमपीपीएससी 2021 के इंटरव्यू के परिणाम घोषित किए थे।
लेखक के बारे में
Atul Saxena
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.
पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ....
पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →

