MPPSC : 26 अप्रैल को राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा, ये रहेंगे नियम, अभ्यर्थियों को करना होगा पालन

MPPSC की प्रारंभिक परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ आयोजित की जाएगी। 26 अप्रैल को होने वाली परीक्षा में अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर 90 मिनट पहले पहुंचना अनिवार्य किया गया है।
MPPSC Recruitment

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) द्वारा राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 26 अप्रैल 2026 (रविवार) को राज्यभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जााएगी। इसके लिए 16 अप्रैल 2026 को प्रवेश पत्र (Admit Card) जारी कर दिए गए हैं। जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं किया है, वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाकर इसे प्राप्त कर सकते हैं।

राज्य सेवा एवं वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा दो सत्रों में आयोजित की जाएगी। पहला सत्र सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक होगा, जिसमें सामान्य अध्ययन का प्रथम प्रश्न पत्र होगा। दूसरा सत्र दोपहर 02:15 बजे से शाम 04:15 बजे तक आयोजित किया जाएगा, जिसमें सामान्य अभिरुचि परीक्षण (CSAT) का द्वितीय प्रश्न पत्र होगा। प्रदेश के 54 जिलों में 500 से अधिक परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

एमपीपीएससी एडमिट कार्ड पर उम्मीदवार अपना नाम, रोल नंबर/पंजीकरण संख्या, फोटो और हस्ताक्षर,परीक्षा की तिथि और समय,रिपोर्टिंग समय, परीक्षा केंद्र का पता ध्यानपूर्वक जांच लें। यदि कोई त्रुटि पाई जाती है, तो तुरंत अधिकारियों से संपर्क करें।राज्य सेवा के 155 पद और वन सेवा के 36 पदों को भरा जाएगा।  इनमें डिप्टी कलेक्टर (राज्य प्रशासनिक सेवा) के 17 पद और डीएसपी (उप पुलिस अधीक्षक) के 18 पद प्रमुख हैं। बता दें कि इस भर्ती के लिए 1 लाख 35 हजार उम्मीदवारों ने आवेदन किया था।

इन नियमों का करना होगा पालन

  • परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड, वोटर आईडी या ड्राइविंग लाइसेंस) ले जाना अनिवार्य है।
  • बिना एडमिट कार्ड एवं पहचान पत्र के आपको एग्जाम हॉल में एंट्री नहीं दी जाएगी।
  • परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से कम से कम 1 घंटा पहले पहुंचना उचित है ताकि तलाशी और पहचान सत्यापन की प्रक्रिया समय पर पूरी हो सके।
  • केंद्रों पर तीन स्तर की जांच होगी, पहले एडमिट कार्ड की जांच, फिर मेटल डिटेक्टर से स्क्रीनिंग और अंत में बायोमैट्रिक पहचान।
  • इलेक्ट्रॉनिक उपकरण न ले जाएं। सभी निर्देशों का सख्ती से पालन करें। नियमों का पालन न करने पर अयोग्यता हो सकती है।
  • ​प्रारंभिक परीक्षा के सफल आयोजन के बाद, मुख्य परीक्षा (Mains) का आयोजन 07 से 12 सितंबर 2026 के बीच संभावित है। अतः जो अभ्यर्थी प्रीलिम्स में शामिल हो रहे हैं, उन्हें मुख्य परीक्षा की तैयारी के लिए भी कम समय मिलेगा।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews