
Umang Singhar Mohan Yadav
मध्य प्रदेश में जल्दी ही “मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा” शुरू होने जा रही है, सीएम डॉ मोहन यादव के मुताबिक रक्षाबंधन पर बहने इसी सेवा के तहत संचालित होने वाली बसों से अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधने जा सकेंगी, शुरुआत प्रदेश की व्यावसायिक राजधानी इंदौर से होगी लेकिन इस परिवहन सेवा पर कांग्रेस ने तंज कसा है और इसे केवल वाहवाही लूटने का प्रयास बताया है।
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने मध्य प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की जा रही “मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा” पर तंज कसा है, उन्होंने X पर लिखा – मध्य प्रदेश में सरकारी बस सेवा कांग्रेस सरकार ने जनता की सुविधा, सस्ती यात्रा और दूरदराज़ क्षेत्रों को जोड़ने के उद्देश्य से शुरू की थी। लेकिन भाजपा सरकार ने वर्ष 2005 में इस सेवा को बंद कर लाखों यात्रियों, छात्रों, मजदूरों और ग्रामीणों को निजी बस माफियाओं के भरोसे छोड़ दिया।
कांग्रेस की योजना पर नाम बदलकर वाहवाही लूटने का प्रयास: सिंघार
उन्होंने आगे लिखा- प्रदेश की जनता ने पूरे 21 साल इस फैसले की कीमत चुकाई है। अब 2026 में मोहन यादव सरकार उसी सरकारी बस सेवा को नए नाम और नए प्रचार के साथ अपनी उपलब्धि बताने की कोशिश कर रही है।सवाल यह है कि जो व्यवस्था कांग्रेस ने शुरू की थी, उसे बंद क्यों किया था? 21 साल तक जनता को परेशान करने के बाद अब भाजपा सरकार अपने ही फैसले का प्रायश्चित कर रही है और उसे उपलब्धि बताकर वाहवाही लूटना चाहती है।
रक्षाबंधन से शुरू होगी मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा : सीएम
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने मंगलवार को मीडिया से बात करते हुए बताया कि हमने सरकार बनाते समय प्रदेश इमं मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा की घोषणा की थी जिसे अब हम पूरा करने जा रहे हैं, इस साल रक्षा बंधन पर बहने बस से अपने भाई को राखी बांधने जायेंगी ये प्रयास किये जा रहे हैं उन्होंने बताया इस सेवा के तहत एक जिले से दूसरे जिले में बसें चलेंगी जिससे खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को परिवहन के लिए होने वाली परेशानी से छुटकारा मिलेगा, सिम ने कहा कि इस परिवहन सेवा के तहत पडोसी राज्यों में भी मध्य प्रदेश के बसें जा सकेंगी।
प्रदेश के 7 क्षेत्रीय मुख्यालयों से 620 मार्गों पर चलेंगी बस
उल्लेखनीय है कि सोमवार को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने म.प्र. यात्री परिवहन एण्ड इन्फ्रॉस्ट्रक्चर लिमिटेड के संचालक मण्डल के साथ बैठक की थी जिसमें इस योजना को अंतिम रूप दिया गया, तय किया गया कि इसकी शुरुआत इंदौर से की जाएगी, बोर्ड के प्रबंध संचालक मनीष सिंह ने सीएम को जानकारी दी कि 7 क्षेत्रीय मुख्यालयों के 7 शहर से, प्रदेश के विभिन्न जिला मुख्यालयों तक जाने वाले कुल 620 मार्गों को चिन्हित किया गया है। इनमें कुल 2432 बसें संचालित होगी। सात क्षेत्रीय मुख्यालय इंदौर, भोपाल, उज्जैन, ग्वालियर, सागर, जबलपुर और रीवा में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के तहत सिटी बसों का संचालन भी किया जायेगा।
मध्यप्रदेश सुगम परिवहन सेवा के माध्यम से प्रदेश के सभी नागरिकों को सुगम आवागमन की सुविधा उपलब्ध होगी। इस सेवा से न केवल राज्य के भीतर, बल्कि अन्य राज्यों के साथ भी कनेक्टिविटी सुदृढ़ होगी : CM@DrMohanYadav51 @mptransportdept #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh #ViksitMadhyaPradesh pic.twitter.com/iD0yNNAZtF
— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) June 2, 2026
मध्यप्रदेश में सरकारी बस सेवा कांग्रेस सरकार ने जनता की सुविधा, सस्ती यात्रा और दूरदराज़ क्षेत्रों को जोड़ने के उद्देश्य से शुरू की थी।
लेकिन भाजपा सरकार ने वर्ष 2005 में इस सेवा को बंद कर लाखों यात्रियों, छात्रों, मजदूरों और ग्रामीणों को निजी बस माफियाओं के भरोसे छोड़ दिया।…
— Umang Singhar (@UmangSinghar) June 3, 2026
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

