
भोपाल, डेस्क रिपोर्ट| मध्य प्रदेश (MadhyaPradesh) के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा (Narottam Mishra) ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) पर निशाना साधा है| दिग्विजय ने राज्यसभा में कहा था कि जम्मू-कश्मीर से 370 हटाने के बाद कश्मीरियत नजर नहीं आई, क्या आतंकवाद खत्म हो गया| इस पर मिश्रा ने हमला बोलते हुए कहा राजा साहब, आप थोड़ा फैक्ट चैक कर लेते तो आपको सच्चाई पता चल जाती।
गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने शुक्रवार को ट्वीट कर दिग्विजय सिंह पर निशाना साधा| उन्होंने लिखा-दिग्विजय सिंह जी ने राज्यसभा में जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने को लेकर फिर पीड़ा जताई है। उनका सवाल है क्या इससे वहां आतंकवाद खत्म हो गया ? जम्हूरियत लौट आई | राजा साहब, आप थोड़ा फैक्ट चैक कर लेते तो आपको सच्चाई पता चल जाती। वहां आतंकवाद के मामलों में 36 फीसदी कमी आई है। जिला विकास परिषद के चुनाव में 51 फीसदी मतदान हुआ और भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी।
राजा साहब, आप थोड़ा फैक्ट चैक कर लेते तो आपको सच्चाई पता चल जाती। वहां आतंकवाद के मामलों में 36 फीसदी कमी आई है। जिला विकास परिषद के चुनाव में 51 फीसदी मतदान हुआ और भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी।
@BJP4India @BJP4MP— Dr Narottam Mishra (@drnarottammisra) February 5, 2021
इससे पहले राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर राज्यसभा में चर्चा में हिस्सा लेते हुए दिग्विजय सिंह ने जम्मू एवं कश्मीर से अनुच्छेद 370 को समाप्त करने के मुद्दे पर भी उन्होंने सरकार को घेरने की कोशिश की | उन्होंने कहा, ‘जब आप अनुच्छेद 370 को समाप्त करने के लिए कानून लेकर आए तो ना ही जम्हूरियत, कश्मीरियत और ना ही इंसानियत नजर आई।’ उन्होंने दावा किया कि अनुच्छेद 370 के हटने के बाद आतंकवाद समाप्त होने के सरकार के दावों के विपरीत वहां आतंकवादी गतिविधियों में आहत होने वाले लोगों और सुरक्षार्किमयों की संख्या में इजाफा हुआ है।
निदेशक और संपादक

