Mahakal Lok : नरोत्तम मिश्रा ने कहा ‘संस्कृति और विकास का सम्मिश्रण है महाकाल लोक’

Mahakal Lok : नरोत्तम मिश्रा ने कहा ‘संस्कृति और विकास का सम्मिश्रण है महाकाल लोक’

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने महाकाल लोक (Mahakal Lok) के लोकार्पण को लेकर कहा है कि महाकाल लोक मतलब भव्य लोग, दिव्य लोक है। दिव्यता, भव्यता और आध्यात्मिकता का सम्मिश्रण है बाबा महाकाल का ये नया स्वरूप। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) आज इसका लोकार्पण करने आ रहे हैं। इस अवसर पर उन्होने कहा कि आजादी के बाद दो महापुरुष हुए जिनमें सरदार वल्लभभाई पटेल और प्रधानमंत्री मोदी जी शामिल हैं। भारत को एक करने के क्रम में सरदार वल्लभभाई पटेल और पीएम मोदी का अभूतपूर्व योगदान रहा है।

कर्मचारियों के लिए DoPT ने जारी किया आदेश, छुट्टी नियम में संशोधन, इस तरह मिलेगा लाभ

नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि महाकाल लोक का निर्माण भविष्य के 50 साल को ध्यान में रखकर किया गया है और ये इतना विहंगम है कि देखते ही बनता है। ये संस्कृति और विकास का अद्भुत संगम है। महाकाल पथ 900 मीटर का है, व्यास कमलकुंड 50 मीटर का, सप्तऋषि 20 फीट ऊंचा है, नंदी द्वार है, त्रिवेणी मंडपम, पंचमुखी स्तंभ व नवग्रह वाटिका सहित अनेक अनुपम स्थल है।

इस अवसर पर उन्होने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ के महाकाल लोक को लेकर किए जा रहे दावे पर भी तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की और कहा कि उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री वैसे तो झूठ बोलते ही रहते हैं लेकिन उन्हें कम से कम बाबा महाकाल को लेकर तो उन्हें झूठ नहीं बोलना चाहिए। नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि सच यही है कि महाकाल कॉरिडोर निर्माण की परिकल्पना शिवराज सरकार के पिछले कार्यकाल 2017 में हुई थी। उसके बाद एक साल में इसकी डीपीआर तैयार हुई । 2018 में इसका टेंडर लगा था तब भी शिवराज जी मुख्यमंत्री थे। कमलनाथ जी श्रेय लेने के लिए भले ही झूठे दावे करें, लेकिन उनकी सरकार में तो इस प्रस्ताव को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया था। फिर 2020 में जब हमारी सरकार वापस आई तो इसका कार्य प्रारंभ हुआ 856 करोड़ का यह पूरा प्रोजेक्ट है जिसमें 351 के प्रथम चरण का लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी कर रहे हैं। बाकी 310 करोड़ के दूसरे चरण का काम अभी होना बाकी है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews