Holi के मौके पर मां वैष्णो देवी के दरबार में नरोत्तम मिश्रा, प्रदेशवासियों के लिए की ये प्रार्थना

Holi के मौके पर मां वैष्णो देवी के दरबार में नरोत्तम मिश्रा, प्रदेशवासियों के लिए की ये प्रार्थना

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा (Narottam Mishra) इन दिनों मां वैष्णो देवी की यात्रा पर हैं। उन्होंने मां के दरबार में पहुंचकर मां वैष्णों का आशीर्वाद लिया और प्रदेशवासियों के लिए प्रार्थना की। डॉ नरोत्तम मिश्रा ने एक वीडियो सन्देश जारी कर प्रदेशवासियों को होली (Holi) की शुभकामनाएं दी हैं।

हर बार की तरह डॉ नरोत्तम मिश्रा इस समय मां वैष्णो देवी की यात्रा पर हैं। वे 16 मार्च को दतिया से करीब 600 श्रद्धालुओं के साथ वैष्णो देवी की यात्रा पर रवाना हुए। रास्ते में आने जगह भाजपा नेताओं ने गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा का स्वागत किया। उन्होंने त्रिकुटा भवन पहुंचकर एक सामान्य श्रद्धालु की तरह लाइन में लगकर भोजन लिया और जमीन में वहीं बैठकर भोजन किया।

ये भी पढ़ें – Gold Silver Rate : सोना – चांदी पुराने भाव पर, जान लीजिये ये है कीमत

गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा आज मां के दरबार में पहुंचे। उन्होंने चढ़ाई पूरी करने के बाद मां के भवन के पास वीडियो संदेश बनाकर प्रदेशवासियों को शुभकामनायें दीं। उन्होंने कहा होली रंगों और भाईचारे का त्यौहार है। इस रंगों के त्यौहार की देश-प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूँ, आप सभी में उत्साह, नई उमंग का संचार हो और देश-प्रदेश में सुख,शांति और समृद्धि का वातावरण बना रहे, मां वैष्णो देवी से यही कामना करता हूं।

ये भी पढ़ें – PM Kisan: किसानों के लिए खुशखबरी, बिना गारंटी मिलेगा 1.60 लाख तक का लोन, जानें कैसे?

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews