कमलनाथ के सर्जिकल स्ट्राइक बयान पर नरोत्तम मिश्रा का पलटवार

कमलनाथ के सर्जिकल स्ट्राइक बयान पर नरोत्तम मिश्रा का पलटवार

भोपाल। मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा छिंदवाड़ा में गुरुवार को दिए गए बयान पर अब सियासत गरमा  गई है। दरअसल छिंदवाड़ा में बोलते हुए मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा था कि सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मोदी जी को देने चाहिए ।देश जानना चाहता है कि वास्तव में इस कार्रवाई में क्या हुआ था और इससे देश को क्या लाभ हुआ। इतना ही नही ,कमलनाथ ने साफ कहा था कि मध्यप्रदेश में न तो सीएए लागू होगा और ना एनपीआर ।इसका जवाब देते हुए बीजेपी के वरिष्ठ नेता और विधायक नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि आज मैं टीवी पर जब मुख्यमंत्री कमलनाथ को बोलते हुए देख रहा था और जब मैंने सुना कि वह सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांग रहे हैं और भारतीय सेना की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान खड़े कर रहे हैं तो मुझे लगा कि यदि कोई अपरिचित व्यक्ति यूट्यूब पर कमलनाथ को बोलते हुए देखेगा तो उसे लगेगा कि ये हिंदुस्तान के  किसी राज्य का मुख्यमंत्री नहीं बल्कि पाकिस्तान के किसी राज्य का मुख्यमंत्री बोल रहा है। मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा सीएए और एनपीआर का विरोध किया जाना उचित नहीं है। नरोत्तम ने कहा कि मैं मुख्यमंत्री से निवेदन करता हूं कि वे इस तरह की विभाजन कारी बातें ना करें।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews