Petrol Diesel : MP बंद पर नरोत्तम मिश्रा का तंज- कांग्रेस वहाँ प्रदर्शन क्यों नहीं करती?

नरोत्तम मिश्रा

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। बढ़ती महंगाई के खिलाफ कल शनिवार को कांग्रेस (MP Congress) द्वारा बुलाये गए बंद पर मध्यप्रदेश ले गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा (Home Minister Dr. Narottam Mishra) ने तंज कसा है। उन्होंने कांग्रेस से सवाल किया कि छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) राजस्थान (Rajasthan) और महाराष्ट्र (Maharashtra)  में महंगाई नहीं बढ़ी, कांग्रेस वहाँ प्रदर्शन क्यों नहीं करती?

यह भी पढ़े… 7th Pay Commission : मप्र के कर्मचारियों जल्द मिलेगा तोहफा, वित्त विभाग ने भेजा प्रस्ताव

पश्चिम बंगाल (West Bengal) के दौरे से लौटकर ग्वालियर (Gwalior) पहुंचे गृह मंत्री डॉ नरोत्तम का भाजपा कार्यकर्ताओं ने महाराजपुरा हवाई अड्डे पर जोरदार स्वागत किया। मीडिया से बात करते हुए महंगाई के विरोध में कांग्रेस के बंद के आह्वान पर नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस पर पलटवार करते हुए सवाल किया- क्या छत्तीसगढ़ में महंगाई नहीं बढ़ी?

यह भी पढ़े.. मप्र की इस BJP सांसद की तबियत अचानक बिगड़ी, दिल्ली एम्स में कराया गया भर्ती

महाराष्ट्र और राजस्थान में महंगाई नहीं बढ़ी क्या? यहीं बढ़ी है क्या? वहां बंद करे तो समानता दिखेगी और वो लोग यदि महंगाई और बेरोजगारी (Unemployment) की बात करें जिनकी वजह से देश में बढ़ती आई है तो ये बात हास्यास्पद प्रतीत होती है।पश्चिम बंगाल में हो रही हिंसा के बीच उनके दौरे के सवाल पर डॉ नरोत्तम मिश्रा ने शायराना अंदाज में जवाब दिया। उन्होंने कहा “हादसों की ज़द में हैं तो मुस्कुराना छोड़ दें और जलजलों के खौफ से क्या घर बनाना छोड़ दें।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews