सरकार के विज्ञापन पर नरोत्तम का वार

सरकार के विज्ञापन पर नरोत्तम का वार

भोपाल।

अखबारों में छपे एक विज्ञापन को लेकर पूर्व मंत्री और बीजेपी विधायक (bjp mla) नरोत्तम मिश्रा (narottam mishra)ने सरकार पर निशाना साधा है। दरअसल इस विज्ञापन में मुख्यमंत्री कमलनाथ (cm kamalnath) की फोटो के साथ राज्य सरकार की कई उपलब्धियां बताई गई है और बताया गया है कि कैसे सरकार ने शुद्ध के लिए युद्ध अभियान चलाकर कितने लोगों पर कार्रवाई की और कितनी पेनल्टी सहित कितने लोगों को सजा दिलाई।

इसके साथ-साथ रेत के अवैध उत्खनन पर रोक लगाने के बारे में भी सरकार ने अपनी उपलब्धि का इसमें उल्लेख किया है और यह भी बताया है कि पिछली सरकार की तुलना में अब रेत से मिलने वाला राजस्व कितना बढ़ गया है। सरकार ने इस विज्ञापन में ड्रग माफिया के खिलाफ कार्रवाई को भी चिन्हित किया है। साथ ही महिलाओं और बालिकाओं के साथ होने वाले अपराधों की तुलनात्मक संख्या कम होने का भी दावा विज्ञापन के माध्यम से किया गया है। नरोत्तम ने सरकार पर वार करते हुए कहा है कि अगर सरकार रेत के अवैध उत्खनन को रोकने का दावा कर रही है तो फिर कंप्यूटर बाबा(computer baba) कैसे रोज-रोज नदियों के किनारे जाकर अवैध उत्खनन पकड़ रहे हैं ।कभी जेसीबी तो कभी पोकलेन तो कभी ट्रैक्टर और कभी डंपर पकड़े जा रहे हैं।

ड्रग माफिया (drug mafia) मुक्त मध्यप्रदेश होने के दावे को हवा में उड़ाते हुए नरोत्तम ने कहा कि सरकार आबकारी नीति में 4000 करोड़ पर बढ़ोतरी का दावा कर रही है तो फिर सरकार कैसे नशा मुक्त मध्य प्रदेश का दावा कर सकती है। महिलाओं और बालिकाओं के प्रति अपराधों को लेकर नरोत्तम ने कहा कि मंत्री खुद कह रहे हैं कि प्रदेश में डर का माहौल है और महिलाओं को बाहर निकलने में डर लगता है तो फिर भला महिलाएं कैसे सुरक्षित हैं। शुद्ध के लिए युद्ध अभियान पर वार करते हुए नरोत्तम ने कहा कि इस अभियान के माध्यम से पूरे प्रदेश में वसूली चल रही है और अब हालात ये हैं कि भोपाल में एक बड़े व्यवसाई ने तो अपना कारोबार तक समेट लिया।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews