
भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। गृह एवं जेल मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह को लेकर तंज कसा है। उनका कहना है कि दिग्विजय सिंह की उम्र मंदिर की सीढ़ियां चढ़ने की है लेकिन कांग्रेस की बदहाली के चलते उन्हें बैरिकेड्स पर चढ़ना पड़ रहा है।
गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा का बयान- “मध्यप्रदेश में Red Alert जारी”
रविवार को भोपाल के गोविंदपुरा में आरएसएस के द्वारा पार्क की भूमि पर किये गये शिलान्यास को लेकर दिग्विजय का प्रदर्शन देशभर में चर्चा में है। इसमें दिग्विजय की न केवल प्रशासनिक अधिकारियों से गर्मागर्म बहस हुई बल्कि वे प्रदर्शन करने के लिए बैरीकेट्स तक पर चढ़ गए। बाद में पुलिस ने वाटर कैनन का प्रयोग करके कांग्रेसियों को खदेड़ा। इसके साथ ही दिग्विजय सहित कई कांग्रेसियों के खिलाफ बिना अनुमति प्रदर्शन करने और कोविड प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने पर मामला भी दर्ज किया गया।
गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने अब बैरिकेड्स पर चढ़े दिग्विजय को लेकर तंज कसा है। उनका कहना है कि उन्हें बेहद दुख होता है कि 75 साल के दिग्विजय की उम्र मंदिर की सीढ़ी चढ़ने की है और उन्हें बैरिकेड्स पर चढ़ना पड़ रहा है। नरोत्तम ने आगे कहा है कि ऐसे में यह सवाल पैदा होता है कि कहां गई एनएसयूआई और कहां गई युवक कांग्रेस जो मजबूरी में एक बुजुर्ग को प्रदर्शन करने पर मजबूर होना पड़ रहा है। नरोत्तम ने यह भी कहा कि पूरी कांग्रेस दिग्विजय, कमलनाथ, जयवर्धन और नकुल नाथ पर सिमट गई है।
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ के द्वारा विवेक की बात के जवाब में नरोत्तम ने कहा कमलनाथ किस विवेक की बात कर रहे हैं। एक विवेक तो विवेक तंखा है जो कांग्रेस के नेता होने के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया की तारीफ कर रहे हैं जिन्होंने जबलपुर को नई फ्लाइट सौगाते दी है। ऐसे में अब कांग्रेसी एक नहीं है और कमलनाथ को यह सोचना चाहिए कि उन्होने कान्ग्रेस को किस हालत में पहुंचा दिया है।
[dgv_vimeo_video id=”573859413″]
[dgv_vimeo_video id=”573859709″]
पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

