बीजेपी नेता पर डॉक्टर के साथ मारपीट का आरोप, शिकायत के बाद पुलिस में मामला दर्ज

बीजेपी नेता पर डॉक्टर के साथ मारपीट का आरोप, शिकायत के बाद पुलिस में मामला दर्ज

भोपाल

रायसेन में कोरोना वॉरियर्स के साथ मारपीट का मामला सामने आया है और मारपीट का आरोप एक बीजेपी नेता और उनके रिश्तेदारों पर लग रहा है। जानकारी के मुताबिक बाड़ी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कुछ लोग एक मरीज सतविंदर सिंह को सीने में दर्द और ब्लड प्रेशर की समस्या के बाद लेकर पहुंचे थे, इनमें तलविंदर सिंह सहित कुछ और लोग शामिल थे। ड्यूटी पर डॉक्टर वसीम राजा बक्शी थे और उन्होने मरीज की जांच के समय साथ आए हुए लोगों से शांत रहने और बाहर जाने को कहा तो वो लोग डॉक्टर के साथ मारपीट करने लगे।

पीड़ित डॉक्टर के मुताबिक जो लोग आए थे वो शराब के नशे में धुत थे और जब उन्होने उन लोगों को बाहर जाने को कहा तो वो उनके साथ मारपीट करने लगे। इस घटना में डॉक्टर बक्शी को चोटें आई है और उन्हें इलाज के लिये भोपाल रेफर किया गया है। आरोपियों का संबंध एक बीजेपी नेता के साथ बताया जा रहा है, कहा जा रहा है कि बीजेपी नेता के रिश्तेदार होने के कारण ही वो दादागिरी कर रहे थे और उन्होने अस्पताल के स्टाफ के साथ भी दुर्व्यवहार किया। घटना के बाद पीड़ित डॉक्टर ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा डालने, डॉक्टर प्रोटेक्शन एक्ट सहित अन्य धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews