राजस्थान में सियासी उठापटक के बीच सिंधिया का ट्वीट, पायलट को लेकर कही बड़ी बात

राजस्थान में सियासी उठापटक के बीच सिंधिया का ट्वीट, पायलट को लेकर कही बड़ी बात

भोपाल| मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में मार्च महीने में हुए सियासी उलटफेर के बाद अब राजस्थान में भी सियासी उथलपुथल से राजनीति गरमा गई है| राजस्थान (Rajasthan) में भी मध्य प्रदेश जैसी स्थिति बन सकती है| यहाँ कि कांग्रेस सरकार को लेकर संकट के बीच डिप्टी सीएम सचिन पायलट अपने कुछ विधायकों के साथ दिल्ली में हैं| इस बीच सचिन पायलट (Sachin Pilot) के पुराने मित्र राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia ) ने ट्वीट कर कांग्रेस और अशोक गहलोत पर निशाना साधा है|

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने राजस्थान में चल रहे सियासी घटनाक्रम और पायलट की नाराजगी को लेकर ट्वीट किया है| उन्होंने लिखा ‘यह देखकर दुखी हूं कि मेरे पुराने सहयोगी सचिन पायलट को भी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा दरकिनार कर दिया गया. यह दिखाता है कि कांग्रेस में प्रतिभा और क्षमता पर कम ही भरोसा किया जाता है’|

बता दें कि ज्योतिरादित्य और सचिन पायलट के बीच अच्छी दोस्ती रही है। कांग्रेस में रहते हुए सिंधिया और पायलट अक्सर साथ देखे जाते थे, विधानसभा चुनाव के समय दोनों युवा चेहरा चर्चा में रहे| जब ज्योतिरादित्य ने भाजपा में शामिल होकर सभी को चौंका दिया था। तब सोशल मीडिया में इस बाद के कयास भी लगाए जाने लगे थे कि सचिन पायलट भी उनके मित्र के तरह पाला बदल सकते हैं| इस बीच अब चार महीने बाद एक बार फिर ऐसी ही चर्चा जोर पकड़ रही है| सिंधिया ने भी अपने ट्वीट से राजस्थान की कांग्रेस सरकार की मुश्किलें और बढ़ा दी है| इधर खबर है कि सचिन ने लगभग 23 विधायकों का उन्हें समर्थन होने का दावा किया है| बताया जा रहा है यह वहीं विधायक हैं, जो सचिन पायलट के साथ दिल्ली पहुंचे हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews